महिलाएं अपने शरीर से टैनिंग हटाने के लिए और अनचाहे बालों को कम करने के लिए हर महीने वैक्स करवाती है, लेकिन मानसून के महीने में कई बार वैक्स आसानी से नहीं हो पता है और इसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी वैक्स करने में प्रॉब्लम फेस कर रही है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसी तीन आसान टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप आसानी से वैक्स कर सकती हैं।
बरसात के मौसम में वैक्स आसानी से नहीं हो पता है।ऐसे में अधिकतर महिलाएं परेशान हो जाती है, लेकिन अब आप वैक्स करने से पहले अपनी बॉडी को अच्छी तरह साबुन लगाकर पानी से धो लें, फिर शरीर को सूखा लें। जब आपके हाथ और पैर सुख जाए, तब आप पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अच्छी तरह पाउडर लगाने के बाद अगर आप वैक्स करेंगी, तो शायद परेशानी कम हो सकती है।
अगर आप मानसून के महीने में वैक्स नहीं कर पा रही है और इससे आपके अनचाहे बाल नहीं निकल पा रहे हैं, तो अब आप हेयर रिमूवल क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह का क्रीम आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएगा। आप उसके पीछे लिखे इंस्ट्रक्शन को फॉलो कर क्रीम का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप बिना किसी परेशानी के आसानी से अनचाहे बालों को रिमूव कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: पसीने की वजह से नहीं हो पा रहा है वैक्स, तो ये टिप्स आएंगी आपके काम
जब भी आप वैक्स करें, तो ध्यान रखें की पसीने की वजह से वैक्स करने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में वैक्स करने से पहले आप ठंडी जगह का चयन जरूर करें। आप अपने कमरे में ऐसी ऑन कर कमरे का टेंपरेचर ठंडा होने तक वेट कर सकती हैं। उसके बाद आप वैक्स करेंगी, तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। बहुत ज्यादा उमस वाले दिन आप वैक्स करने से बचे।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: वैक्स के बाद आपको भी होती है स्किन प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।