
खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन के लिए अक्सर महिलाएं महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, ताकि वो भी सुंदर नजर आ सके और उनके चेहरे की निखार लंबे समय तक बना रहे, लेकिन वो घर पर रखी खास चीजों का इस्तेमाल करना भूल जाती हैं, जिसके इस्तेमाल से चेहरे का ग्लो बढ़ सकती है। ब्यूटिशियन रजनी निगम ने ऐसे ही 2 चीजों के बारे में जानकारी दी है, जिसका इस्तेमाल आप चेहरे पर कर सकती हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
नारियल तेल और शहद का मिश्रण स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी देने के साथ-साथ दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं।

हल्दी में मौजूद एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ और निखारने में मदद करते हैं। नारियल तेल के साथ मिलकर यह स्किन को हेल्दी ग्लो देता है।

यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स छोड़ें, 35 के बाद इस Homemade Night Cream से पाएं नेचुरल यंग लुक
नारियल तेल में फैटी एसिड और विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है, जो त्वचा को पोषण देता है और उसे लंबे समय तक हाइड्रेटेड रखता है। यह स्किन को मुलायम बनाता है और एजिंग के लक्षणों को भी कम करने में मदद कर सकता है, लेकिन अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट राय जरूर लें, ताकि आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम न हो।
यह भी पढ़ें- Homemade Coconut Face Pack: चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देगा होममेड कोकोनट फेस पैक, जानें बनाने का आसान तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।