पार्टी में जाना हो या फिर कहीं शादी में, आई मेकअप अगर अच्छे तरीके से किया जाएं तो यह देखने में काफी ज्यादा खूबसूरत लगता है। कई लोग आई मेकअप करने में काफी लंबा समय लगा देते हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत आईलैश लगाने में आती हैं। किसी और को आईलैश लगाना आसान होता है हालांकि अगर आप भी खुद से खुद का मेकअप करती हैं तो कुछ आसान हैक्स की मदद से आप मिनटों में आईलैश लगा सकती हैं।
आपको अपनी आंखों की साइज के अनुसार ही अपने लिए आईलैश खरीदना चाहिए। आईलैश अगर आंखों से बड़ा या फिर छोटा होता है तो यह आपके लुक को खराब कर सकता है। इसलिए ध्यान रखें कि आईलैश का साइज सही होना चाहिए।
अगर आप भी ग्लू वाला आईलैश का इस्तेमाल करती हैं तो आपको ग्लू डायरेक्ट आंखों पर नहीं लगाना है। आपको काला ग्लू खरीदना है और उसे आईलैश पर लगाएं और हाथों की मदद से उसे सही तरीके से आंखों पर लगाएं। ऐसे में अगर आईलैश आपकी आंखों की साइज का होगा तो वह तुरंत लग जाएगा। आपको काटकर आईलैश को अपनी आंखों के साइज का भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- फॉल्स आईलैश का इस्तेमाल करते समय ना करें ये मिसटेक्स
फॉल्स लैस एप्लिकेशन आपको आसानी से किसी भी दुकान में मिल जाएगा। इसकी मदद से आप आसानी से नकली आईलैश लगा सकती हैं। इसकी मदद से आपको नकली आईलैश को पकड़ना है और अपनी आंखों पर लगाना है। अगर आप फॉल्स लैस ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल कर हैं तो आपको आईलैश को छूने की भी जरूरत नहीं होगी और यह सही तरीके से लग भी जाएगा।
इसे भी पढ़ें- आईलैशज एक्सटेंशन को लंबे समय तक टिकाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।