जब भी हम कहीं बाहर जानें का प्लान करते हैं, तो मेकअप लुक जरूर क्रिएट करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आता है। लेकिन जब भी लिपस्टिक लगाने की बात आती है, तो हम अक्सर ऐसे शेड्स को ट्राई करते हैं, जिसे लगाकर हम सुंदर नजर आएं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम मैट लिपस्टिक को लगाना पसंद नहीं करते हैं। हमें अक्सर ग्लॉसी लिपस्टिक लगाने का मन करता है। ऐसे में जब ग्लॉसी लिपस्टिक हमारे पास नहीं होती है, तो हम मैट ही लगा लेते हैं। लेकिन अब आपको मैट लिपस्टिक ग्लॉसी तरीके से लगाने का तरीका शेयर करते हैं।
मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको पहले अपनी थोड़ी सी लिपस्टिक को निकालकर एक कटोरी में रखनी है। फिर इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन या पेट्रोलियम जेली को मिक्स करें। इसके बाद मिक्स करके लिप्स पर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक बिल्कुल ग्लॉसी नजर आएगी। इसे आपको ट्राई करना चाहिए। इससे आपकी लिपस्टिक लगने के बाद अच्छी लगेगी।
अगर आपके पास ग्लॉसी लिपस्टिक नहीं है, तो ऐसे में आप लिप बाम का इस्तेमाल करके मैट लिपस्टिक को ग्लॉसी बनाएं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने होंठों पर लिप बाम को लगाना है। फिर आपको मैट लिपस्टिक को लगाना है। इससे आपके लिप्स चमकते नजर आएंगे। साथ ही, आपको अलग से ग्लॉसी लिपस्टिक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Makeup Tips: कौन-सी लिपस्टिक के साथ कैसा लिप लाइनर लगाना चाहिए, जानें इस लेख में
इस तरह से आप अपनी लिपस्टिक को मैट से ग्लॉसी बना सकती हैं। इससे आपका मेकअप लुक काफी अट्रैक्टिव और सुंदर नजर आएगा। इसलिए आपको एक बार इन ट्रिक्स को ट्राई करना होगा। साथ ही, आपको बाजार से अलग से ग्लॉसी लिपस्टिक लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इसे भी पढ़ें: Lipstick Hacks: लिप लाइनर इस्तेमाल किए बिना भी होंठों को दी जा सकती है परफेक्ट शेप, जानें कैसे?
नोट: किसी भी चीज को स्किन पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।