herzindagi
Sagar Braid Tricks and tips

घर पर सागर चोटी बनाने के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स

अगर आप ऑफिस जाने के लिए 10 मिनट में सागर चोटी बनाना चाहती हैं, तो आप इन अलग-अलग तरीकों से बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-06-11, 14:25 IST

Sagar Braid Hairstyle: महिलाएं अपने लुक को क्लासी बनाने के लिए अपने आउटफिट्स के साथ-साथ हेयर स्टाइल पर भी ध्यान देती हैं। क्योंकि बाल महिलाओं को खूबसूरत बनाने के लिए एक अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए जब भी बालों को स्टाइल करने की बात आती है, तो अधिकतर महिलाएं ओपन हेयर का ही चुनाव करती हैं। क्योंकि कई हेयर स्टाइल काफी स्टाइलिश होते हैं, लेकिन उन्हें बनाना काफी मुश्किल होता है जैसे- सागर चोटी, खजूर की चोटी, फ्रेंच चोटी आदि।

हालांकि, आप इन हेयरस्टाइल्स को न सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट्स पर बल्कि वेस्टर्न ड्रेसेस पर भी बना सकती हैं। लेकिन अगर आपको सागर चोटी बनाने में टाइम लगता है, तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिसकी सहायता से आप आसानी से फ्रेंच या फिर सागर चोटी बना सकती हैं।

फ्रेंच स्टैंड का करें इस्तेमाल- (French Choti Stand)

Sagar braid hairstyle in hindi

अगर आप सफाई से सागर चोटी बनाना चाहती हैं, तो आप बाजार से फ्रेंच चोटी बनाने वाला स्टैंड खरीद सकती हैं। इससे आपको ये फायदा होगा कि आप आसानी से सागर चोटी का डिजाइन बना सकती हैं। बता दें कि इस फ्रेंच स्टैंड को साइड से डिजाइन किया जाता है, जिसे बालों के बीच में लगाया जाता है। (बालों में परफेक्ट चोटी बनाने के आसान तरीके)

फिर स्टैंड के शेप के हिसाब से आप अपने बालों की पार्टिंग करती जाएं। जब स्टैंड के सारे शेप में बालों का पार्टिशन हो जाए, तो आप नीचे के बालों पर बलों की चोटी बना लें। बस आपकी सागर चोटी तैयार है।

इसे ज़रूर पढ़ें-फ्रिजी हो रहे बालों पर 5 मिनट में बन जाएंगी ये हेयरस्टाइल्स

कॉम्ब स्टिक का करें इस्तेमाल- (French Choti Comb)

आप सागर चोटी को बनाने के लिए कॉम्ब का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जी हां, इस ट्रिक से आप आसानी से सागर चोटी बना सकती हैं। इसके लिए आपको स्टिक कॉम्ब की जरूरत होगी। (खजूर वाली चोटी बनाने का आसान तरीका जानें) साथ ही, आप इस ट्रिक को अपनाने के लिए सबसे पहले अपने बालों को सुलझा लें। फिर आगे से अपने बालों में पफ बना लें और धीरे-धीरे कॉम्ब की सहायता से सागर चोटी बनाती की लेयर बनाती जाएं। फिर अंत में अपने बालों को पिन से सेट कर लें।

सागर चोटी बनाने का तरीका- (Sagar Choti Step by Step)

Sagar hairstyle in hindi ()

यह बेहद पुराना और पारंपरिक हेयरस्टाइल है, जिसे ट्रेडिशनल सूट पर बनाना ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप झुमके के साथ कोई सूट पहन रही हैं, तो एक ट्रेडिशनल लुक पाने के लिए सागर चोटी बना सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।

क्या क्या चाहिए-

  • रबर बैंड
  • हेयर स्प्रे
  • कंघी
  • फ्रेंच स्टैंड

कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले अपने बालों को सुलझा लें और फिर बालों को तीन पार्टीशन में बांट लें।
  • उसके बाद अपने बालों को एक हाथ में दो स्ट्रेंड्स को लें और दूसरे हाथ में तीसरी स्ट्रेंड को पकड़ लें।
  • इसी ट्रेडीशनल ब्रेड पैटर्न को बनाती जाएं, लेकिन बालों के नए पीस को भी लाना शुरू कर दें।
  • जब यह प्रक्रिया पूरी नीचे तक आ जाए, तो बालों में रबर बैंड लगा लें। अब एक साइड को हेयर पिन्स से सिक्योर करें।
  • दूसरे तरफ आगे के बालों को आप कर्ल भी कर सकती हैं। अब अपने तैयार हेयरस्टाइल को हेयर स्प्रे से सेट करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-एक नहीं, इन चार तरीकों से बनाएं फ्रेंच ब्रेड और पाएं स्टाइलिश लुक

ये ट्रिक्स आपको कैसी लगीं हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Youtube)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।