Simple Mehndi Designs: तीज त्यौहार हो या फिर शादी मेहंदी लगाने का मौका महिलाएं कभी नहीं छोड़ती हैं। करवा चौथ का त्योहार आने वाला है। ऐसे में आप भी अपने लिए मेहंदी डिजाइन सर्च कर रही होंगी। ऐसे में आप कुछ ऐसे सिंपल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं जिन्हें बनाने में समय भी कम लगेगा, जो महिलाएं वर्किंग हैं वो इन डिजाइन को करवा चौथ पर हाथों में लगा सकती हैं और त्योहार को अच्छे से मना सकती हैं। इन्हें लगाने के बाद हर कोई इस डिजाइन के बारे में पूछेगा और आपकी मेहंदी की तारीफ करेगा।
मेहंदी डिजाइन अलग-अलग तरह के आपको ऑनलाइन देखने को मिल जाएंगे। इसनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो सिंपल होते हैं और हाथों में लगने के बाद काफी अच्छे लगते हैं। इनमें से एक डिजाइन है पीकॉक मेहंदी डिजाइन। इसे बनाना काफी आसान है। इसके लिए पहले आपको कलाई पर ब्रेसलेट डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद हथेली पर पीकॉक बनाने हैं। उंगलियों पर फूलों का डिजाइन बनाना है। इस तरीके से हाथों में मेहंदी लग जाएगी। बाजार में इस तरीके की मेहंदी 250 से 500 रुपये में लग जाएगी। बाजार में बैठे मेहंदी वाले इन डिजाइन को 15 मिनट में लगा देते हैं।
इस करवा चौथ पर आप हाथों में जालीदार मेहंदी डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको कलाई पर फूलों का डिजाइन क्रिएट करना है। इसके बाद ऊपर की तरफ जाली बनानी है। आप चाहे तो छोटी जाती भी बना सकती हैं वरना बड़ी जाली भी बना सकती हैं। अब दोबारा से फूलों का डिजाइन हाथों में क्रिएट करना है। उंगलियों पर पत्तियों का डिजाइन (मेहंदी डिजाइन) बनाना है। इस तरीके से आपका डिजाइन 15 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने के लिए आपको बाजार में 500 से 1000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें: भरी-भरी मेहंदी नहीं है पसंद, तो हाथों में लगाएं ये सिंपल और आसान डिजाइन्स
मेहंदी डिजाइन के कई सारे ऑप्शन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे। इस बार आप करवा चौथ पर फ्लावर लीफ मेहंदी डिजाइन को हाथों में क्रिएट कर सकती हैं। इसके लिए आपको हथेली के एक हिस्से में पत्तियों का डिजाइन बनाना है और दूसरे हिस्से में कमल का फूल क्रिएट करना है। डार्क शेड से इसकी आउटलाइन करनी है। इस तरीके से आपकी मेहंदी हाथों में लग जाएगी। इसके लिए आपको 500 से 1000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें: छोटे हाथों पर खूब जचेंगे मेहंदी के खूबसूरत डिजाइंस
आजकल प्लेन और सिंपल मेहंदी डिजाइन काफी पसंद किए जाते हैं। खास बात यह है कि इस तरह के डिजाइन को आप आसानी से खुद भी लगा सकते हैं।
इन सिंपल मेहंदी डिजाइन को आप चाहे तो हाथों और पैरों दोनों में लगा सकती हैं। इससे आपके हाथों की शोभा बढ़ जाती है। करवा चौथ पर इन डिजाइन को क्रिएट करें और हाथों को खूबसूरत दिखाएं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।