कुछ महिलाओं को ग्लोइंग स्किन पाना एक सपने की तरह लगता है। इसके लिए महिलाएं न जाने क्या-क्या करती हैं। लेकिन अंत में काम आते हैं घरेलू नुस्खे। आप अपने किचन में मौजूद कुछ चीजों का उपयोग कर निखरी त्वचा पा सकती हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा पर क्या लगाएं, इस पर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी से बात की है। उन्होंने हमें बताया कि हेल्दी स्किन के लिए डाइट का भी खास ध्यान रखना चाहिए। केवल त्वचा पर क्रीम या पैक लगाने से ज्यादा फायदा नहीं मिलेगा। चलिए उनसे जानते हैं वह कारगर घरेलू नुस्खे, जिनकी मदद से आपकी त्वचा दमकने लगेगी।
कॉफी का करें इस्तेमाल
आवश्यक सामग्री
- कॉफी पाउडर
- 5-6 नींबू की बूंदें
- चुटकी भर हल्दी
बनाने का तरीका
- एक बाउल में 1 चम्मच कॉफी पाउडर, 5-6 नींबू की बूंदें और चुटकी भर हल्दी डालें।
- मात्रा का खास ध्यान रखें।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके थिक पेस्ट बना लें।
- लीजिए बन गया आपका फेस पैक।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले अपना चेहरा धो लें।
- अब उंगलियों पर थोड़ा सा पेस्ट लें।
- इसे हल्के हाथों से अपने चेहरे पर लगाएं।
- फिर गोलाकार गति में चेहरे को मसाज दें।
- इसे कुछ देर के लिए सूखने के लिए छोड़ दें।
- फिर अपनी त्वचा को साफ पानी से धो लें।
बेसन का करें उपयोग
इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि बेसन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। सालों से ही इसका इस्तेमाल खूबसूरती बढ़ाने और त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता है।
- हल्दी
- कच्चा दूध
- बेसन
इसे भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए ये टिप्स होंगी एकदम असरदार, एक बार जरूर आजमाएं
बनाने का तरीका
- एक कटोरी में हल्दी, कच्चा दूध और बेसन डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका घरेलू नुस्खा।(ऑयली स्किन के लिए मास्क)
लगाने का तरीका
- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
- फिर 10 मिनट बाद पानी से स्किन वॉश कर लें।
- सूखे तौलिया से मुंह पोंछ लें।
- आप इस पेस्ट का उपयोग रोजाना कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों