फल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। उसी तरह इनका इस्तेमाल चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। क्योंकि फ्रूट्स में आवश्यक विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। आपने फ्रूट मास्क के बारे में जरूर सुना होगा? लेकिन बाजार में यह काफी महंगे मिलते हैं। ऐसे में आप घर पर ही यह मास्क बना सकती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए फ्रूट मास्क एक अच्छा विकल्प है।
पपीता में विटामिन ए पाया जाता है, जिसमें एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं। जिससे आपकी डेड स्किन हट जाती है। साथ ही चेहरे पर निखार आता है। इसलिए आप इससे फ्रूट मास्क बना सकती हैं।
केले में विटामिन बी 6, विटामिन सी, सिलिका, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। केले को चेहरे पर लगाने से न केवल ग्लो आता है, बल्कि हाइपरपिग्मेंटेशन भी कम होती है। इसलिए आप इसकी मदद से फेस मास्क बना सकती हैं।
नोट: जिन लोगों की स्किन ड्राई या सेंसेटिव है, उन्हें नींबू का उपयोग नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:ग्लोइंग स्किन के लिए इस्तेमाल करें ये फेस मास्क
एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। वहीं कीवी भी त्वचा को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। इसलिए इन दोनों फ्रूट्स कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है।
इसे भी पढ़ें:सर्दियों की रूखी त्वचा के लिए मीरा कपूर का ये फेस मास्क अपनाएं
ग्लोइंग स्किन के लिए आपको संतरे के छिलके का उपयोग करना चाहिए। इसकी मदद से आप फ्रूट मास्क बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।