चेहरे की सुंदरता बढ़ाने में आंखों का भी बहुत बड़ा योगदान होता है। मगर अकसर हम आंखों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में आंखों के आस-पास की त्वचा ढीली पड़ने लगती है या फिर त्वचा में पिगमेंटेशन की वजह से कालापन आ जाता है। आम बोलचाल की भाषा में इसे डार्क सर्कल भी कहा जाता है।
कई बार आंखों के नीचे कालापन आने की वजह ज्यादा देर तक कंप्यूटर स्क्रीन पर बैठ कर काम करना, कम पानी पीना या फिर किसी तरह की बीमारी भी हो सकती है। मगर सही देखभाल की जाए तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने से बचा जा सकता है।
बादाम का तेल और नींबू का रस
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि
सबसे पहले 1 छोटा चम्मच बादाम का तेल बाउल में डालें और फिर उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अपनी आंखों के आस-पास की त्वचा पर उंगलियों को सुर्कलर मोशन में घुमाते हुए लगाएं। वैसे तो आप इस मिश्रण को ओवरनाइट भी लगा रहने दे सकती हैं। मगर आप यदि अपना चेहरा वॉश करना (चेहरा वॉश करने का सही तरीका) चाहें तो 30 मिनट बाद ठंडे पानी से वॉश कर सकती हैं। इस मिश्रण को आंखों पर नियमित रूप से दिन में 2 बार जरूर लगाएं।
हल्दी और पुदीने का तेल
सामग्री
- चुटकीभर हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 3-4 बूंदें पुदीने का तेल
विधि
सबसे पहले एक बाउल में नारियल का तेल लें। फिर इसमें पुदीने के तेल की बूंदे डालें। इसके बाद इसमे हल्दी मिलाएं। इस मिश्रण को आंखें बंद करके आस-पास की त्वचा पर लगाएं। इस मिश्रण को लगाते वक्त उंगलियों को सर्कुलर मोशन में घुमाएं। 30 मिनट बाद आप आंखों को ठंडे पानी से साफ कर सकती हैं। आपको नियमित रूप से इस मिश्रण का इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आप रोज इस मिश्रण को आंखों के आस-पास की त्वचा पर नहीं लगा पाती हैं तो हफ्ते में 2-3 बार जरूर लगाएं। आपको कुछ ही समय बाद असर दिखने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें:डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने का जबदरस्त नुस्खा भाग्यश्री से जानें
गुलाब जल और कच्चा दूध
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच कच्चा दूध
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
विधि
एक बाउल लें। इसमें दूध और गुलाब जल डालें। इस मिश्रण को आंखों के आस-पास लगाएं। इस मिश्रण को आप ओवरनाइट लगा रहने दें तो यह ज्यादा असरदर होता है। ऐसा नियमित रूप से करेंगी तो आंखों के नीचे का कालापन जल्द ही दूर हो जाएगा।
नोट- हम इस बात का दावा नहीं कर रहे हैं कि इस विधि को अपनाने से आपको राहत मिल ही जाएगी। इसलिए आपको इस विधि को अपनाने से पहले अपने स्किन एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करना चाहिए और इसे अपनाते वक्त पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी ब्यूटी हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Recommended Video
Image Credit:freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों