बालों में दही लगाने से बाल स्मूथ और सिल्की होते हैं, साथ ही रूसी समते कई सारी परेशानियों से भी छुटकारा मिलती है। इसलिए बहुत से लोग हर मौसम अपने बालों में बहुत सारी चीजों को दही के साथ मिलाकर लगाते हैं। बता दें कि सभी इन्ग्रेडियंट्स का दही के साथ मिलाकर लगाने से अलग फायदा और नुकसान है। मानसून में दही के साथ किन चीजों को मिलाकर नहीं लगाना चाहिए, जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगे।
नींबू का रस बहुत ही खट्टा होता है। जब इसे दही के साथ मिलाया जाता है, तो यह बालों को ड्राई और बेजान बना सकता है। नींबू का रस बालों की नमी को कम कर सकता है, जो मानसून के दौरान बालों में अधिक समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Face Wrinkles Treatment: दूध की मदद से चेहरे की झुर्रियों को कम करने आसान नुस्खे जानें
हल्दी का उपयोग अक्सर स्किन के लिए किया जाता है, लेकिन इसे भूनकर बालों में भी किया जाता है। जिसे मानसून में लगाने से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। धूप न होने और नमी के कारण दही और हल्दी का मिश्रण बालों में जमी रह सकती है और इसे निकालना मुश्किल हो सकता है। यह बालों की रंगत को भी प्रभावित कर सकता है।
चायपत्ती या चाय का पानी बालों में दाग छोड़ सकता है, जिससे बालों की चमक कम हो सकती है। मानसून के दौरान, चायपत्ती और दही को साथ में मिलाकर लगाने से स्कैल्प में गंदगी जम सकती है।
शहद में चीनी की भरपूर मात्रा होती है, जो दही के साथ मिलाकर बालों में चिपचिपापन पैदा कर सकती है। शहद और दही बालों में लगाने के बाद बाल और स्कैल्प को अच्छे से धोने में दिक्कत हो सकती है और गंदगी जम सकती है।
प्याज का रस बालों के लिए लाभकारी होता है, लेकिन इसकी तेज महक बालों में अपनी गंध को छोड़ सकती है। इसके अलावा मानसून में अच्छे से बाल न सूखने के कारण बालों से बहुत अजीब महक आने लगती है।
इसे भी पढ़ें: Long Hair: बालों को लंबा करने के लिए लगाएं ये होममेड तेल, जानें फायदे
अदरक का रस बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसे दही के साथ मिलाने पर बालों से अजीब महक सकती है, जिससे खुजली और जलन की समस्या भी बढ़ सकती है।
एलोवेरा का जूस और जेल दोनों बालों के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन मानसून में नमी और धूप की कमी के कारण दही के साथ इसे मिलाकर लगाने से कुछ लोगों को एलर्जी, खुजली और अन्य समस्या हो सकती है या इसका प्रभाव बदल सकता है।
मानसून में ब्राह्मी या शिकाकाई को दही के साथ मिलाकर लगाने से कभी-कभी ड्राई हो सकते हैं। इसके अलावा खुजली और बदबू भी पैदा कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।