बालों में लगा रही हैं तेल? पहले जान लें ये बातें

बालों में तेल लगाने से न यह केवल लंबे होते हैं बल्कि बाल मजबूत भी हो जाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि बालों में तेल लगाना चाहिए। 

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-07-13, 18:01 IST
do and donts of hair oil

पुराने समय से ही बालों में तेल का इस्तेमाल किया जाता आ रहा है। इसका कारण, तेल में पाए जाने वाले गुण हैं, जो बालों को हेल्दी बनाने के साथ-साथ ग्रोथ आदि में भी मदद करते हैं। इसलिए हमारी दादी-नानी हमेशा से ही यह सलाह देती हैं कि बालों में तेल का उपयोग करना चाहिए।

क्या आप जानती हैं कि बालों में तेल लगाने के तरीके से लेकर चुनाव तक, सभी चीजें बेहद अलग हैं। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि तेल कैसे, कब और कितना लगाना है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बालों में तेल लगाने से जुड़ी कुछ जरूरी बाते बताएंगे।

सही तेल का चुनाव करें

tips for hair careआपको अपने बालों में किसी भी तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। पहले जान लें कि आपके बालों की कंडीशन कैसी है। इसके बाद ही तेल का चुनाव करें। ज्यादातर बालों में नारियल, जैतून और आर्गन ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप लंबे और शाइनी बाल चाहती हैं, तो नारियल और ऑलिव ऑयल का उपयोग करें।

तेल करें गुनगुना

क्या आप भी बालों में ठंडा तेल लगाती हैं? अगर हां, तो इस आदत को बदल दें। ठंडे तेल के बजाय बालों में गुनगुना तेल लगाना चाहिए। गुनगुना तेल हेयर शाफ्ट में आसानी से चला जाता है। यही नहीं, इससे आप रिलैक्स भी महसूस करेंगी। तेल को गर्म करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। एक कंटेनर में तेल डालें और इसे गर्म पानी के ऊपर रख दें। आप चाहें तो कुछ सेंकड के लिए माइक्रोवेव में भी तेल गर्म कर सकती हैं। (हेल्दी बालों के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें:हेयर ऑयलिंग से नहीं मिलेगा पूरा लाभ, अगर इन चार मिथ्स को मान लेंगी सच

बालों की लंबाई में लगाएं तेल

hair care tips with oilतेल से स्कैल्प मसाज करना चाहिए। जब भी आप बालों में तेल लगाएं, तो लंबाई में लगाना शुरू करें। तेल लगाने के बाद चौड़े दांत वाली कंघी का उपयोग करें। इससे तेल पूरे बालों में अच्छे से लग जाएगा। जड़ों पर भी तेल लगाना न भूलें।(हेयर ऑयलिंग से जुड़े मिथ्स)

इसे भी पढ़ें:इन चार स्थितियों में हेयर ऑयलिंग करने की ना करें भूल

इन बातों का रखें ध्यान

easy hair care tips in hindi

  • बालों की लेंथ और मोटाई के हिसाब से ही तेल का इस्तेमाल करें। बालों में जरूरत से ज्यादा तेल लगाने से बाल ज्यादा चिपचिपे हो जाएंगे। चिपचिपे बालों को धोना आसान नहीं होता है। कई बार शैंपू करने के बाद भी तेल नहीं हटता है।
  • हफ्ते में कितनी बार बालों पर तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, यह बात आपके बालों की कंडीशन पर निर्भर करता है। साथ ही, आपकी निजी पसंद पर भी।
  • बालों में तेल लगाने के बाद शैंपू और कंडीशनर करना न भूलें। नॉन सल्फेट और जेंटल शैंपू का उपयोग करें। यह आपके बालों को कम नुकसान पहुंचाता है।
  • तेल के कारण बेडशीट खराब हो जाती है। इसलिए तेल लगाने के बाद बालों को शावर कैप या सामान्य पन्नी से कवर करें।
  • बालों में तेल केवल 15-30 मिनट तक ही लगा रहने दें। इसके बाद बालों को अच्छे से वॉश कर लें। मौसम का भी खास ध्यान रखें। जैसे मानसून के दौरान वातावरण में नमी रहती है जिसके कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में आपको हफ्ते में केवल एक ही बार ऑयलिंग करनी चाहिए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP