हम सभी खूबसूरत दिखने के लिए कई तरीके के मेकअप और स्किन केयर प्रोडक्ट्स को खरीदते हैं। वहीं चेहरे की खूबसूरती का अहम हिस्सा हमारी आइब्रो भी होती हैं। इसी के साथ आइब्रो हेयर का ख्याल रखा जाना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए वैसे तो आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन मार्केट में मिलने वाले इन प्रोडक्ट्स को बनाने में कई तरह के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है जो आइब्रो के बालों को बढ़ाने की जगह पर इनका झड़ना और भी ज्यादा बढ़ा सकता है। इस नुस्खे को आप रात को सोने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं।
बता दें कि आइब्रो के बालों को घना बनाने के लिए आप घर में मौजूद चीजें इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये चीजें पूरी तरह से नेचुरल होती हैं। तो आइये जानते हैं कौन-सी हैं वो चीजें और कैसे करें इसका इस्तेमाल।
आवश्यक सामग्री
- विटामिन-ई की कैप्सूल
- नारियल का तेल
- एलोवेरा जेल

एलोवेरा के फायदे
- एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आइब्रो के बालों को पोषण देने में मदद करते हैं।
- यह त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद करता है।
- बालों और स्किन को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।
विटामिन-ई कैप्सूल के फायदे
- विटामिन-ई नए बाल उगाने में मदद करता है।
- इसके अलावा बालों को मॉइस्चराइज करने के लिए विटामिन-ई बेहद काम में आता है।
नारियल के तेल के फायदे
- नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व आइब्रो के बालों को रूसी की समस्या से बचाता है।
- इसमें भरपूर मात्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो आइब्रो हेयर को मॉइश्चराइज करने में बेहद लाभदायक साबित होता है।
- साथ ही आइब्रो के बालों को शाइनी बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- सबसे पहले एक बाउल में 1 कैप्सूल विटामिन-ई के साथ 1 चम्मच नारियल के तेल की मिलाएं।
- इसके बाद इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करके इसमें एलोवेरा की पत्तियों से जेल को निकाल लें।
- अब इसमें करीब 1 चम्मच एलोवेरा जेल को इन्हीं दोनों ऑयल के साथ मिक्स कर लें।
- इन सभी चीजों को मिक्स करके आप स्पूली ब्रश की मदद से आइब्रो के बालों पर लगाएं।
- इसे करीब 10 से 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
- इसके बाद कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
- ऐसा करने के बाद आप स्पूली ब्रश की मदद से केवल कैस्टर ऑयल को आइब्रो हेयर पर लगाएं।
- हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक ऐसा करने पर आपकी आइब्रो काफी थिक नजर आने लगेगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको आइब्रो हेयर का ख्याल रखने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों