Tue Apr 14, 2026 | Updated 10:20 PM IST
image

Hair Care Tips: बिना मेहंदी और डाई के काले होंगे बाल, बस शैंपू से 1 घंटा पहले कर लें ये काम

Black Hair Tips: आज के समय में बालों का जल्दी सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। इसके पीछे खराब खानपान और अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल ही ज‍िम्‍मेदार हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग मेहंदी या हेयर डाई का इस्‍तेमाल करते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ नेचुरल तरीका बता रहे हैं ज‍िससे आपके बाल नेचुरली काले हाे जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-04-08, 16:46 IST

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसके बाल काले और घने नजर आएं, लेकिन इन दिनों रूटीन और गलत खानपान की वजह से बालों का जल्दी सफेद होना एक आम समस्या बन गई है। इससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई मेहंदी और डाई का इस्तेमाल करता है, तो कुछ लोग महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं, लेकिन हर बार ये तरीका अपनाना सही नहीं होता है। कई बार इससे हमारे बाल भी ड्राई हो जाते हैं।

ऐसे में लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी और हेयर एक्सपर्ट अमरीश कौर कुछ ऐसा तरीका बता रही हैं जिसे आपको शैंपू करने से एक घंटे पहले करना होगा। आइए जानते हैं वो तरीका-

hair spa at home (2)

क्या करना है आपको?

शैंपू करने से 1 घंटा पहले बालों में सरसों का तेल और थोड़ा सा नारियल तेल मिलाकर आपको लगाना है। इससे बालों को पोषण मिलता है और आपके बाल काले और शाइनी नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Care: ब‍िना शैंपू के भी चमक जाएंगे गंदे और ऑयली बाल, जान लें ये खास नुस्‍खा

कैसे करें इस्तेमाल?

  • 1 चम्मच सरसों का तेल लें
  • अब उसमें 1 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं
  • इस तेल को थोड़ा सा गुनगुना कर लें
  • अब इसे बालों की जड़ों में लगाएं
  • 5-10 मिनट तक हल्के हाथों से चंपी करें
  • इसे लगभग 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें
  • इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: सिर्फ 10 मिनट में बाल बनेंगे स्मूथ और शाइनी, बस फॉलो करें ये हेयर केयर रूटीन

क्या हैं इसके फायदे?

  • सरसों और नारियल तेल दोनों ही बालों को अंदर से पोषण देते हैं, जिससे बाल मजबूत बनते हैं।
  • नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर बाल नेचुरल तरीके से काले नजर आते हैं।
  • इसके इस्तेमाल से बालों का रूखापन कम होता है।
  • बाल सॉफ्ट और स्मूथ नजर आते हैं।
  • मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ तेज होती है।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में बाल हो गए हैं झाड़ू जैसे, तो टमाटर के रस का ऐसे करें इस्‍तेमाल

 

hair spa at home (2)

बेहतर रिजल्ट के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं
  • बहुत ज्यादा ऑयल न लगाएं
  • माइल्ड शैंपू का ही इस्तेमाल करें
  • गर्म पानी से बाल न धोएं
  • अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो 2-3 बूंद बादाम तेल भी मिला सकती हैं

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: ₹15 की इन चीजों से बाल हो जाएंगे घने और रेशमी, जानें कैसे?

तो अगर आप भी नेचुरल तरीके से बालों को काला करना चाहती हैं, तो हम आपको जो तरीका बताया है उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके बाल स्मूथ और शाइनी बनेंगे।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।