विभिन्न पोषक तत्वों से भरपूर मौसम्बी का इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है और इसके इस्तेमाल से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। मौसम्बी और इसका जूस सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बेहद लाभदायक है। इसका जूस विटामिन- सी और पोटेशियम जैसे खनिजों और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के साथ बालों को प्राकृतिक चमक प्रदान करने में मदद करता है।
मौसम्बी से तैयार हेयर मास्क बालों से डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने के साथ बालों में प्राकृतिक चमक बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आइए जानें किस तरह से मौसम्बी से हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है और इसके बालों के लिए क्या फायदे हैं।
मौसम्बी के बालों के लिए फायदे
मौसम्बी बालों में चमक प्रदान करने के साथ बालों की कई समस्याओं से निजात दिलाती है। इसके इस्तेमाल से दोमुंहें बालों की समस्या से छुटकारा मिलने के साथ बालों की ड्राइनेस भी दूर होती है। मौसम्बी के जूस का सेवन आपके बालों को मजबूती प्रदान करता है और बालों के झड़ने जैसी समस्याओं को दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। इसका जूस विटामिन -सी से भरपूर होता है जो फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और बालों को जड़ों से सिरे तक मजबूत रखता है। मौसम्बी जूस बालों की स्कैल्प और जड़ों को साफ करता है और आपको रूसी से छुटकारा पाने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:DIY: इन ओवरनाइट हेयर मास्क से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती
मौसम्बी जूस का हेयर रिंस
मौसम्बी जूस से बालों की सफाई करने और बालों को चमक प्रदान करने के लिए हेयर रिंस तैयार किया जाता है। इससे बालों को प्राकृतिक रूप से चमक और मजबूती मिलती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बालों की लम्बाई के हिसाब से मौसम्बी का जूस लें और बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें। बाल शैम्पू करने के बाद एक मग पानी में लगभग 1 मौसम्बी का जूस मिलाएं और बालों में डालें। बालों में अच्छी तरह से मसाज करते हुए इस रिंस को स्कैल्प से लेकर बालों की टिप्स तक अप्लाई करें और इसके ऊपर से पानी न डालें। ये रिंस बालों में प्राकृतिक चमक जोड़ने में मदद करता है।
मौसम्बी हेयर मास्क
आवश्यक सामग्री
- मौसम्बी -1
- दही -2 चम्मच
- बेसन - 1 कप
बनाने का तरीका
- मौसम्बी का हेयर मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप मौसम्बी को छीलकर इसका जूस निकालें।
- एक बाउल में बेसन और दही अच्छी तरह से मिक्स करें और उसमें मौसम्बी जूस मिलाएं।
- तैयार पेस्ट को अच्छी तरह से फेंटते हुए हेयर मास्क तैयार करें।
इस्तेमाल का तरीका
- बालों को अच्छी तरह से सुलझाकर दो बराबर भागों में बांटें।
- बालों की जड़ों और स्कैल्प में मसाज करते हुए बालों की टिप तक ये हेयर मास्क अच्छी तरह से अप्लाई करें।
- हेयर मास्क अप्लाई करके बालों को अच्छी तरह से शॉवर कैप से ढकें।
- आधे घंटे बाद बालों से शॉवर कैप हटाएं और बालों को माइल्ड शैम्पू से धो लें।
- इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम एक बार करें।
- इससे बालों में चमक आने के साथ बालों से डैंड्रफ की समस्या भी कम होती है।
हेयर मास्क के फायदे
अच्छे परिणामों के लिए सप्ताह में कम से कम एक बार मौसम्बी के हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। यह बालों को प्राकृतिक रूप से चमक प्रदान करने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम होता है और नए बालों का विकास होता है। इस हेयर मास्क के इस्तेमाल से बालों के असमय सफ़ेद होने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। ये हेयर मास्क पूरी तरह से प्राकृतिक है और इसका बालों पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है। इसका इस्तेमाल बालों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik and shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों