DIY Hair Masks: मानसून के दौरान फ्रिजी हेयर को स्मूथ बनाने के लिए ट्राई करें ये हेयर मास्क

Effective Hair Masks: बरसात के मौसम में फ्रिजी हेयर को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए इस आर्टिकल में बताए गए 3 डीआईवाई हेयर मास्क को ट्राई कर सकती हैं। 

home remedies for frizzy hair care in hindi

Effective DIY Hair Masks: मानसून के महीनों में बालों पर रूखा प्रभाव पड़ता है और बाल अक्सर फ्रिजी हो जाते हैं। दरअसल, बरसात के मौसम में हमारे बाल नमी को अवशोषित कर लेते हैं, जिससे बाल फ्रिजी हो जाते हैं। हालांकि, बालों को सॉफ्ट और सिल्की बनाने के लिए महिलाएं मार्केट में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे भी कोई खास रिजल्ट नहीं मिल पाता है। यही नहीं, इससे बाल अच्छे होने के बजाय कई बार हेयरफॉल शुरू हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको फ्रिजी बालों को सिल्की बनाए रखने के लिए कुछ घरेलू उपाय बताने वाले हैं, जिसे फॉलो करके आप मानसून के दौरान अपने बालों को फ्रिजी होने से बचा सकते हैं। तो चलिए प्रमुख हेयरड्रेसिंग विशेषज्ञ मिस समैनथा कोचर्र से मानसून के दौरान बालों में इस्तेमाल किए जाने के लिए होममेड हेयर मास्क के बारे में जानते हैं।

मानसून के लिए बेस्ट हैं ये DIY हेयर मास्क

frizzy hair care tips

केले और शहद का हेयर मास्क

banana hair mask

1 पका हुआ केला एक कटोरे में मैश करें। अब उसमें 2 टेबलस्पून शहद और 1 टेबलस्पून जैतून का तेल मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं, खासकर बालों के सिरों और स्ट्रैंड्स पर ध्यान दें। इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर शैम्पू से धोएं और कंडीशनर लगाएं। शहद और जैतून का तेल पोषण देने के लिए जाना जाता है, और केला बालों को आवश्यक पोषक तत्व और प्राकृतिक तेल प्रदान करता है।

एलो वेरा और बादाम का तेल हेयर मास्क

aloe vera hair mask

एक कटोरे में 2 टेबलस्पून ताजे एलो वेरा जेल, 1 टेबलस्पून बादाम का तेल और 1 टेबलस्पून शहद मिलाएं। मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। मास्क को लगभग 30 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी और शैम्पू से अच्छे से धोएं और कंडीशनर लगाएं।

इसे भी पढ़ें:एलोवेरा जेल के साथ मिलाएं ये चीजें, मिलेंगे त्वचा को कई फायदे

नारियल का तेल और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल

coconut oil benefits in hindi

एक कटोरे में गर्म नारियल के तेल को एलो वेरा जेल और 2-3 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाएं। अच्छे से मिक्स करें जब तक आपको एक स्मूथ कंसिस्टेंसी प्राप्त न हो जाए। मिश्रण को अपने बालों, खासकर जड़ों और टिप्स पर लगाएं। इसे 30 मिनट से लेकर 1 घंटे तक छोड़ दें। फिर पानी, शैम्पू और कंडीशनर से धोएं।

इन प्राकृतिक हेयर मास्क को अपनी रूटीन में शामिल करने से बालों को हेल्दी, मुलायम और चमकदार बना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:नारियल तेल में मिलाएं ये चीजें, घुटनों तक लंबे हो जाएंगे बाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP