तेज धूप की वजह से हम सभी परेशान हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे स्किन पर कई तरह की प्रॉब्लम होने लगती है। टैनिंग इसमें से आम बात है। यह हर किसी को होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह धूप में ज्यादा घूमने की वजह से होती है। लेकिन कई सारे लोगों को सनबर्न भी हो जाता है, जिसे लोग टैनिंग समझकर उसपर वहीं चीजें लगाते हैं, जिसे टैनिंग होने पर लगाते हैं। इससे त्वचा और खराब हो जाती है। लेकिन आप दोबारा ऐसी गलती न करें इसके लिए हमने डॉक्टर संजीव गुलाटी (Dr. Sanjeev Gulati) Associate Professor, Department of Dermatology Sharda Hospital में कार्य करते हैं। उन्होंने इन दोनों में क्या अंतर होता है। इसकी जानकारी हमारे साथ शेयर की। साथ ही, उन्होंने बताया कि कैसे आप अपनी त्वचा को बचाकर रख सकते हैं। चलिए बताते हैं इन दोनों में क्या होता है अंतर।
तेज धूप के कारण अक्सर यह लोगों को होता है। लेकिन इसके होने का क्या कारण होता है। इसके बारे में हमें नहीं पता होता है। डॉक्टर संजीव गुलाटी के बताए अनुसार सन बर्न सूरज की यूवी किरणों के ज्यादा संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है। इसकी वजह से छाले, सूजन और त्वचा पर लाल दाग पड़ने लगते हैं। कई बार यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इसमें जलन और दर्द होने लगता है। सनबर्न होने की वजह से स्किन जल जाती है, और [डार्क नजर आने लगती है।
तेज धूप में रहने की वजह से जब हमारी स्किन दो टोन में नजर आती है। उसे स्किन टैनिंग कहते हैं। इसमें किसी तरह की कोई जलन या दाने नहीं होते हैं। बल्कि इसमें बस आपकी स्किन को कलर बदल जाता है। यह डार्क रेड नजर आने लगती है। साथ ही, यह उसी जगह पर होती है जो हम कवर करके नहीं रखते हैं। इसकी वजह से ही त्वचा का आधा हिस्सा अलग दिखने लगता है।
इसे भी पढ़ें: इन देसी तरीकों को अपनाकर आप भी सनबर्न की समस्या से पा सकती हैं राहत
डॉक्टर संजीव गुलाटी ने सनबर्न और टैनिंग में क्या अंतर होता है। इसकी जानकारी हमारे साथ शेयर की। आप इसे पढ़कर इन दोनों चीजों में अंतर जान सकते हैं। साथ ही, त्वचा को कैसे प्रोटेक्ट करना है। इसके बारे यह भी आपको पता चल गया है। बस आपको स्किन पर किसी भी ऐसी चीज का इस्तेमाल नहीं करना है, जिसे लगाने की सलाह डॉक्टर ने नहीं दी हो। साथ ही, किसी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना है।
नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: धूप में झुलसी त्वचा की इस तरह करें देखभाल, जानें 10 आसान उपाय
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Herzindagi/ Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।