पिगमेंट और ग्लिटर के बीच में क्या होता है अंतर, एक्सपर्ट से जानें

पिगमेंट और ग्लिटर दोनों का ही इस्तेमाल मेकअप में किया जाता है, लेकिन इन दोनों में काफी अंतर होता है। जानिए इस लेख में।

makeup product uses

मेकअप किसी भी महिला के लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करता है। यही कारण है कि हर बार एक न्यू लुक क्रिएट करने के लिए हम सभी तरह-तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन दिनों मार्केट में इतने अधिक मेकअप प्रोडक्ट्स व उनकी वैरायटी अवेलेबल है, जिसके कारण उनके बारे में सही तरह से जान पाना या फिर दो प्रोडक्ट्स के बीच अंतर कर पाना काफी मुश्किल हो जाता है।

ऐसे ही दो प्रोडक्ट्स है पिगमेंट और ग्लिटर। अमूमन इन दोनों का इस्तेमाल आई मेकअप को और भी अधिक अट्रैक्टिव बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन अधिकतर महिलाएं इन दोनों को एक ही समझती हैं, जिसके कारण वे किसी का भी इस्तेमाल करने लग जाती हैं। जबकि पिगमेंट और ग्लिटर के बीच काफी अंतर होता है। इनके बीच अंतर जानने के बाद ही आप इन दोनों प्रोडक्ट्स को अधिक बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर पाएंगी। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको पिगमेंट और ग्लिटर के बीच का अंतर बता रही हैं-

टेक्सचर में होता है अंतर

पिगमेंट और ग्लिटर के बीच का सबसे बड़ा अंतर इसके टेक्सचर में होता है। जहां ग्लिटर के पार्टिकल्स अपेक्षाकृत बड़े होते हैं, वहीं पिगमेंट के पार्टिकल्स छोटे होते हैं और यह एक डस्ट की तरह दिखता है। यही कारण है कि ग्लिटर आपकी आंखों को शाइनी बनाता है, वहीं पिगमेंट एक स्मूथ लुक देता है।

मेकअप लुक में आता है अंतर

pigment and glitter

पिगमेंट आपकी आंखों को हल्की शाइन देने में मदद करते हैं। अगर आप नो मेकअप लुक कर रही हैं, लेकिन फिर भी अपनी आंखों को अधिक खूबसूरत दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में पिगमेंट (इन कारणों से चेहरे का पिगमेंट नहीं होता है खत्म) का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, दूसरी ओर ग्लिटर का इस्तेमाल बोल्ड व शाइनी आइज दिखाने के लिए किया जाता है। अगर आप अपनी आंखों को इंटेंस व बोल्ड लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिटर का इस्तेमाल करें।

इस्तेमाल करने के तरीके में होता है अंतर

glitter and pigment

पिगमेंट और ग्लिटर को इस्तेमाल करने के तरीके में भी अंतर होता है। मसलन, अगर आप पिगमेंट को अपनी फिंगर की मदद से आंखों पर लगाती हैं तो यह आसानी से चिपक जाता है। जबकि ग्लिटर आंखों से झड़ता है, इसलिए इसे लगाने के लिए आपको ग्लिटर ग्लू या वैसलीन की जरूरत पड़ती है।

डे एंड नाइट लुक

riya vashisht quote

एक परफेक्ट लुक पाने के लिए आपको इन दोनों को सही समय पर लगाना चाहिए। जहां तक बात पिगमेंट की है तो इसे दिन या रात में कभी भी आसानी से लगाया जा सकता है। इसे आप किसी भी आउटफिट के साथ आसानी से पेयर करके अपने लुक को एन्हॉन्स कर सकती हैं। आप न्यूड आइज से लेकर स्मोकी आइज (स्मोकी आई मेकअप कॉमन मिस्टेक्स) के साथ पिगमेंट को इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन ग्लिटर को रात में ही लगाया जाना चाहिए। खासतौर से, जब आप ग्लिटर आइज मेकअप कर रही हैं, तब ही ग्लिटर का इस्तेमाल करें। साथ ही, इसे आपको आईलाइनर से हाइलाइट करना जरूरी होता है, अन्यथा आपकी आइज वॉश्ड लुक देती हैं।

यह भी पढ़ें:इन तरीकों से घर पर बनाएं टिंटेड लिप बाम

रिमूवल में अंतर

मेकअप रिमूव करते समय पिगमेंट की तुलना में ग्लिटर को हटाना थोड़ा अधिक मुश्किलभरा हो सकता है। चूंकि ग्लिटर के पार्टिकल्स बड़े होते हैं और इन्हें ग्लू की मदद से चिपकाया गया होता है, इसलिए पार्टिकल्स को फैलाने से बचाने के लिए आपको जेंटल क्लींजिंग से लेकर मेकअप रिमूवल प्रोसेस को अपनाने की जरूरत होती है। जबकि पिगमेंट क्लींजिंग के दौरान ही आसानी से रिमूव हो जाते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP