herzindagi
dark feet treatment using coffee

Tanned Feet: इन चीजों को एक ही बार आजमाने से काले पैर हो जाएंगे साफ, जानें कैसे?

पैरों की देखभाल करने के लिए आपको रोजाना नहाते समय इन्हें सही तरीके से साफ करना चाहिए। इसके लिए आप पमिस स्टोन का इस्तेमाल करें।
Editorial
Updated:- 2024-05-06, 18:50 IST

हम सभी चाहते हैं कि हमारे पैर साफ-सुथरे नजर आए। इसके लिए हम आए दिन सैलून में जाकर पेडीक्योर करवाते हैं, लेकिन इसका असर केवल 2 से 3 दिन ही पैरों पर नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर से बाहर निकलते ही तेज धूप और धूल-मिट्टी के कारण पैरों की त्वचा काली पड़ने लगती है। 

पैरों की त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर पर मौजूद चीजों से इनकी देखभाल कर सकती हैं। आइये जानते हैं किन चीजों की मदद से आसानी से रखा जा सकता है पैरों की त्वचा का ख्याल। साथ ही, जानेंगे इन चीजों की मदद से त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं?

काले पैरों को साफ करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

rose water for foot skin

  • कॉफी 
  • गुलाब जल

कॉफी को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?

  • यह स्किन में मौजूद पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करती हैं।
  • त्वचा से टैनिंग हटाने के काम आती है।
  • स्किन को ब्राइट करने में लाभदायक है।
  • त्वचा के लिए नेचुरल स्क्रब की तरह से काम करती है।

गुलाब जल से त्वचा को क्या फायदे होते हैं?

  • यह त्वचा का पीएच लेवल बरकरार रखने में सहायता करता है।
  • डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद साबित होता है।
  • स्किन को निखारने का काम करता है।

इसे भी पढ़ें: Foot care : गुलाब की पंखुड़ियों की मदद से घर पर करें पेडीक्योर, जानिए तरीका

काले पैरों को साफ करने के लिए क्या करें?

feet home remedy

  • पैरों को साफ करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आधा चम्मच कॉफी में 3 चम्मच गुलाब जल की मिला लें।
  • इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद अपने दोनों पैरों पर लगा लें।
  • हल्के हाथों के दबाव से इस फुट स्क्रब को पैरों पर मसाज कर सकते हैं।
  • 5 मिनट तक चेहरे पर मसाज करने के बाद और 5 मिनट के लिए पैरों पर लगा रहने दें।
  • इसके बाद पानी की मदद से अपने पैरों को साफ कर लें।
  • इस फुट स्क्रब को पैरों पर आप हफ्ते में 4 बार आजमा सकती हैं।
  • पहली ही बार में त्वचा आपको साफ और निखरी नजर आने लगेगी।
  • इस सकब के बाद पैरों को सही तरीके से मॉइस्चराइज करना बिल्कुल भी न भूलें अन्यथा त्वचा ड्राई हो सकती है।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको पैरों की त्वचा की देखभाल करने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।