हम एक ऐसे देश में रहते हैं जहां पर प्रकृति की हर चीज में आपकी किसी ना किसी problem का solution छिपा रहता है। चाहे वो फल हों या फिर सब्जियां यहां तक की मसालों में भी आपकी skin problems का solution देते हैं। आज भी हमारे बीच कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम अनदेखा करते चले आ रहे हैं।
जिसमें कई चीजों को बिना किसी ताम-झाम के आप सीधे ही अपनी skincare के तौर पर इस्तेमाल कर सकतीं हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं। कड़ी पत्ते को सांबर, रसम से लेकर कई सारी dishes में इस्तेमाल किया जाता है।
इसका इस्तेमाल खाने का ज़ायका बढ़ाने के लिये किया जाता रहा है। लेकिन शायद आपको मालूम ना हो कड़ी पत्ता आपकी skin के लिये बेहद ही फायदेमंद हो सकता है। आप इसे बाजार में मिलने वाले मंहगे-मंहगे beauty products की जगह इस्तेमाल कर सकतीं हैं। कड़ी पत्ता है आपकी skin के लिये वरदान विश्वास नहीं तो इसके ये फायदे आप खुद ही देख लीजिये।
अनदेखे और अनसुने, ये हैं कड़ी पत्ता के skin benefits
बालों को करेगा दोगुना लंबा और रखेगा dandruff free
आजकल झड़ते बाल और dandruff हर महिला की एक common समस्या है। जिसके लिये आप ना जाने कितने skin treatment से लेकर hair treatment करवातीं हैं। और तो और आप अपनी इन problems को कई बार अनदेखा तक कर देतीं हैं। ऐसे में अगर आप कड़ी पत्ता अपनी skincare और hair care के रूप में इस्तेमाल करतीं हैं, तो ये आपकी इन समस्याओं से छुटकारा दिलायेगा।
ऐसे करें इस्तेमाल
आपको कड़ी पत्ते का paste बनाने के लिये इसमें थोड़ा-सा दूध मिलाना है। इसके बाद आप इस paste को अपने scalp पर अच्छे से लगा लीजिये। आपको इसे कम से कम 15-20 मिनट तक लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे wash कर सकतीं हैं। इसे लगाने के बाद आपके scalp से dandruff बिलकुल गायब ही हो जायेगा।
कड़ी पत्ते का तेल दिलायेगा सफेद बालों से छुटकारा
बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपके बालों का सफेद होना एक आम बात है। इसके साथ ही कई बार उम्र से पहले ही आपके बाल सफेद होने लगते हैं। इन problems से छुटकारा पाने के लिये कड़ी पत्ते का तेल आपके लिये बेहद ही फायदेमंद है। ये ना सिर्फ आपके बालों की देखभाल करता है बल्कि ये कम उम्र में होने वाले सफेद बालों से भी छुटकारा दिलाता है। इसके साथ ही कड़ी पत्ता तेल आपके कमजोर बालों को मजबूत भी बनाता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
कड़ी पत्ते का तेल बनाने के लिये आपको सबसे पहले थोड़े से नारियल तेल को हल्का गुन-गुना करना है। इसके बाद आपको इसमें कुछ कड़ी पत्ते मिलाने है। इसके बाद आप इसे कुछ समय के लिये इन्हें नारियल तेल में पड़ा रहना चाहिये। जैसे ही कड़ी पत्ता अपना रंग बदल दें, आपको इन्हें निकाल लेना है। इसके बाद आप नारियल तेल को थोड़ा-सा ठंडा होने दीजिये। इसके बाद आप इस तेल को अपने बालों पर अच्छे से लगा सकतीं हैं।
Read more: अब orange peel से मिनटों में तैयार कीजिये अपना face mask जो आपकी स्किन को रखता है healthy
Pimple को भगाता है
आपकी skin problems में आप सबसे ज्यादा नफरत pimples से करतीं हैं। इसके अलावा pimples आपके face पर बेहद ही भद्दे दिखने वाले दाग-धब्बे छोड़ जाते हैं। जो आपकी बची-कुची beauty को ग्रहण लगा देते हैं। अगर आप कड़ी पत्तों का इस्तेमाल करतीं हैं तो ये आपकी skin को soothe करने के साथ-साथ pimples को भी भगाता है। इसका रोजान इस्तेमाल pimples marks से छुटकारा दिलाता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
आपको सबसे पहले कड़ी पत्तों को अच्छे से wash कर लेना है। इसके बाद आपको इन्हें पीसकर एक paste बना लेना है। फिर आप इसमें थोड़ा-सा नींबू का रस मिला लीजिये। इसके बाद आपको इसे pimples वाले area पर इसे अच्छे से लगाना है। आपको इसे लगाने से पहले अपने face को 10 मिनट पहले अच्छे से wash करना है। इसके अलावा आप इसे रोजाना हर दूसरे दिन लगा सकतीं हैं।
कड़ी पत्तों से बनाइये अपना face pack
आप अक्सर अपने रोजाना के schedule में busy रहतीं हैं। जिसकी वजह से आप अपनी skin पर ध्यान देना भूल जातीं हैं। अपनी skin को लेकर आपकी ये लापरवाही आपकी skin को काफी नुकसान पहुंचाती है। जिसकी वजह से आपके face पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं और आपकी skin की चमक भी कहीं खो-सी जाती है।
जिसको लेकर आप अलग-अलग beauty products का experiment अपनी skin पर करतीं रहतीं हैं। अब आपको इसे कड़ी पत्तों के face pack से fix करने की जरूरत है। इसके लिये आप कड़ी पत्तों का एक पाउडर बना सकतीं हैं। ये आपकी skin से इन दाग-धब्बों से लेकर fine lines तक को जड़ से खत्म करता है। इसके साथ ही ये आपकी skin में एक natural glow भी लेकर आता है।
Read more: करीना से लेकर कृति सेनन तक Lakme Fashion Week में दिखा stars का ग्लैमर्स अंदाज
ऐसे करें इस्तेमाल
आपको कड़ी पत्तों का face pack बनाने के लिये सबसे पहले कड़ी पत्तों को धूप में अच्छे से सुखा लेना है। इसके बाद आप इन्हें पीसकर एक पाउडर बना लीजिये। इसमें आपको थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी के साथ थोड़ा-सा गुलाब जल मिला लीजिये।
इसके अलावा आप इसमें थोड़ा-सा essential oil भी मिला सकतीं हैं। इसके बाद आपका face pack बन जायेगा। इसे आपको अपने face पर अच्छे से लगाना है। आपको इसे कम से कम 20 मिनट तक लगाये रखना है। इसके बाद आप इसे wash कर सकतीं हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों