Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:59 PM IST
herzindagi
curd face pack m

दही से बने 5 फेस पैक से पाएं दमकती त्वचा, जानें इनके इस्तेमाल के बारे में

धूप, धूल व पॉल्यूशन से अगर आपकी त्वचा की चमक खो गई है तो दही से बने इन बेहतरीन फेस पैक को जरूर लगाएं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-03-30, 17:35 IST

डेली रूटीन में खाने वाली ऐसी कई चीजें हैं, जिनके फायदे के बारे में हमें पूरी जानकारी नहीं होती है। ऐसी ही एक खाने वाली चीज है- दही। हम सभी जानते हैं कि दही खाने से कई फायदे होते हैं, लेकिन क्या आपको ये पता है कि दही का इस्तेमाल फेस पैक बनाने में भी किया जाता है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड, जिंक और मिनरल्स शरीर के साथ-साथ स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए भी काफी फायदेमंद है। दही से बने फेस पैक लगाने से स्किन की कई समस्याओं, जैसे- टैनिंग, मुंहासे, झुर्रियां व दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। गर्मियों में दही के फेस पैक लगाने से स्किन को ठंडक भी मिलती है और साथ ही चेहरे पर चमक भी बढ़ती है।

दही के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आइए जानें दही से फेस पैक बनाने के तरीके-

दही और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक

multani mitti curd

मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें दही मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या से राहत मिलती है।

सामग्री-

  • दही- 1 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • एलोवेरा जेल- 1 चम्मच

ऐसे लगाएं-

  • एक बाउल में इन तीनों साम्रगियों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर कम से कम 15 मिनट रखें।
  • फिर ठंडे पानी से इसे धो लें और चेहरे पर गुलाब जल लगाएं।

दही और ओट्स फेस पैक

oats curd face pack

ओट्स हमारी त्वचा के लिए एक बेहतरीन नेचुरल क्लींजर के रूप में काम करता है। इसमें दही मिलाकर लगाने से स्किन की डेड सेल्स निकल जाते हैं।

सामग्री-

  • दही- 2 बड़े चम्मच
  • ओट्स पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

लगाने का तरीका-

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए ओट्स पाउडर का इस्तेमाल करें।
  • ओट्स पाउडर में दही मिलाकर एक पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
  • लगभग 15 मिनट बाद इसे साफ पानी से धो लें।
  • इस फेस पैक को लगाने से स्किन की गंदगी साफ होती है और चेहरे पर चमक बढ़ती है।

दही और टमाटर फेस पैक

tomato curd face pack

दही और टमाटर फेस पैक त्वचा के पीएच को बैलेंस करने में मदद करता है। इसे लगाने से स्किन की डीप क्लीनिंग होती है। साथ ही पिंपल्स से छुटकारा मिलता है।

सामग्री-

  • आधे टमाटर का रस
  • दही- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- कुछ बूंदें

ऐसे लगाएं

  • बताई गई इन सभी सामग्रियों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब ब्रश की सहायता से इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • 10-15 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।
  • यह फेस पैक को लगाने से त्वचा की टैनिंग दूर होती है और स्किन पर ग्लो भी बढ़ता है।

इसे भी पढ़े-काजू से बने होममेड फेस पैक से पाएं ग्लोइंग स्किन

अंडा और दही फेस पैक

egg curd face pack

अंडा-दही फेस पैक लगाने से स्किन पर चमक आती है और साथ ही त्वचा की रंगत में भी निखार आता है।

सामग्री-

  • 1 अंडे का सफेद भाग
  • बेसन- 1 छोटी चम्मच
  • 1 छोटा केला
  • दही- 2 चम्मच

ऐसे लगाएं

  • सबसे पहले केला को मैश कर लें। फिर बताई गई अन्य सामग्रियों को इसमें मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं और सूख जाने पर इसे साफ पानी से धो लें।
  • इस फेस पैक को रोजाना लगाने से चेहरे पर निखार आता है। साथ ही स्किन सॉफ्ट और स्मूथ भी होती है।

इसे भी पढ़े-DIY: दही और तेज पत्ते से बने इस होममेड फेसपैक से पाएं सेलेब्स जैसा जादुई निखार

दही और मेथी फेस पैक

methi dahi pack

दही और मेथी एक एंटी-एजिंग फेस पैक की तरह काम करता है। इस फेस पैक को लगाने से लूज स्किन से छुटकारा मिलता है और साथ ही स्किन पर ग्लो भी बढ़ता है।

सामग्री-

  • दही- 1 छोटी चम्मच
  • मेथी पाउडर- 1 बड़ी चम्मच
  • बादाम का तेल- 1/2 चम्मच
  • गुलाब जल- 1/2 चम्मच

ऐसे लगाएं-

  • बताई गई इन सामग्रियों को एक बाउल में डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर इसे पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • मसाज करते हुए नॉर्मल साफ पानी से इसे धोएं।

इसे भी पढ़े-फेशियल से भी ज्‍यादा ग्‍लो लाते हैं ये 2 घरेलू फेस पैक, तुरंत खिल उठेगा चेहरा

अन्य टिप्स-

  • वैसे तो दही त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है। इसके लिए दही से बने इन फेस पैक को लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
  • आप दही में चीनी मिलाकर फेस स्क्रब भी कर सकती हैं। इसके लिए आधी चम्मच शुगर पाउडर में आधी चम्मच दही मिक्स करें और इससे चेहरे पर स्क्रब करें। इसे वीक में दो बार लगाएं।
  • अगर आपकी स्किन ज्यादा ऑयली है तो दही के फेस पैक का ज्यादा इस्तेमाल न करें।

अब आप भी दही से बने इन फेस पैक को लगाकर अपनी त्वचा को सुंदर व ग्लोइंग बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे लाइक करें और फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।