Mon Apr 13, 2026 | Updated 06:50 PM IST
image

Hair Growth: पार्लर का ट्रीटमेंट छोड़ें, बची हुई कॉफी से 5 मिनट में पाएं घने और चमकदार बाल

अगर आपके बाल भी कमजोर और झड़ते नजर आ रहे हैं, तो ऐसे में आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिसे लगाने से आपके बाल घने और चमकदार नजर आएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 17:18 IST

Leftover Coffee For Hair Growth: आजकल बालों का झड़ना और ग्रोथ कम होना आम समस्या है। इसके लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि बालों की जड़ों को मजबूत कर सकें, लेकिन ऐसा बहुत कम होता है। बस हमारे पैसे खर्च हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप घर पर रखी चीजों का इस्तेमाल करें, जो बालों को जड़ों से मजबूत करता है और बालों में केमिकल चीजों के इस्तेमाल से बचाता है। ब्यूटीशियन रजनी निगम ने कॉफी से जुड़ा एक उपाय हमारे साथ शेयर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

बालों के लिए कॉफी के फायदे

कॉफी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को डैमेज से बचाते हैं और उन्हें मजबूत बनाते हैं। इसलिए आप नियमित तरीके से इसे बालों में इस्तेमाल कर सकती हैं ग्रोथ को बेहतर बना सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें, ताकि बालों को हेल्दी रखा जा सके।

2 - 2026-04-13T122807.707

कॉफी और नारियल तेल का हेयर मास्क

अगर आपके बालों में नमी बिल्कुल कम हो गई है, तो ऐसे में आप कॉफी और नारियल तेल का इस्तेमाल करके हेयर मास्क बना सकती हैं। इसमें आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करें, ताकि आप इसका हेयर मास्क बना सकें।

  • इसके लिए आपको एक चम्मच कॉफी को एक कटोरी में लेना है।
  • इसमें आपको 2 चम्मच नारियल के तेल को मिक्स करना है।
  • फिर इसे हाथों की मदद से या बालों के पार्टिशन करके ब्रश की मदद से लगाना है।
  • इसे नहाने से 5 मिनट पहले स्कैल्प में लगाएं।
  • इसके बाद आपको हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसे लगाने के बाद शैंपू से बालों को साफ करें।
  • इससे आपकी स्कैल्प की डेड स्किन और डैंड्रफ की प्रॉब्लम कम हो जाएगी। साथ ही बालों का टूटना भी काफी कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Homemade Tulsi Hair mask: क्या आप भी मेरी तरह बालों में बढ़ती डैंड्रफ से हैं परेशान? तुलसी और एलोवेरा से बना ये होममेड हेयर मास्क दिला सकता है राहत

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको स्कैल्प में कोई दिक्कत है, तो ऐसे में आप बिना एक्सपर्ट की राय के इसका इस्तेमाल न करें।
  • कॉफी को बालों में लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि यह आपके बालों को नुकसान न पहुंचा पाए।

1 - 2026-04-13T122810.846

इस तरह से आप बालों में कॉफी का इस्तेमाल करके बालों को हेल्दी रख सकती हैं। इससे बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें- Homemade Dandruff Hair Mask: बालों की जड़ों से कम हो सकता है डैंड्रफ, जानें देसी नुस्खा

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।