herzindagi
tips to clean face with natural ingredients

इन 2 चीजों से करें चेहरा साफ, नहीं पड़ेगी महंगे फेस वॉश की जरूरत

त्वचा पर केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से कई तरह के नुकसान होते हैं।
Editorial
Updated:- 2022-11-03, 19:12 IST

त्वचा को साफ रखने से पिंपल्स, व्हाइहेड्स और अन्य तरह की समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर अगर हम त्वचा पर लंबे समय तक केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन खराब होने लगती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि नैचुरल चीजों का ही उपयोग किया जाए, ताकि त्वचा को हेल्दी रखा जा सके है। आप फेस क्लीन करने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं? कई बार यह चीजें काफी महंगी होती है, जो हमारी जेब पर असर डालते हैं। ऐसे में आप नैचुरल चीजों की मदद से अपनी त्वचा का साफ कर सकती हैं।

बेसन

how to use besan for face cleaningजब बात साफ और ग्लोइंग स्किन की आती है तो ज्यादातर लोग नेचुरल चीजों का उपयोग करने की सलाह देते हैं। इसके लिए बेसन को अच्छा माना जाता है। सालों से ही बेसन का इस्तेमाल खाने से लेकर त्वचा के लिए किया जाता है। क्या आप अपने चेहरे को साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड फेश वॉश का इस्तेमाल करती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही

क्या करें?

  • सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही डालें।
  • अब दोनों चीजों को मिलाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि यह पेस्ट ज्यादा गाढ़ा न हो, क्योंकि सूखने के बाद यह हार्ड हो जाएगा।
  • लीजिए बन गया आपका बेसन से क्लींजर।

कैसे करें उपयोग?

  • सुबह या शाम जब भी आप अपने चेहरे को साफ करें तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • बेसन के इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • जब बेसन सूख जाए तब आप अपना चेहरा धो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:पाना चाहती हैं दमकती त्वचा तो बेसन से 10 मिनट में करें फेशियल

बेसन लगाने के फायदे

  • त्वचा पर बेसन लगाने से न केवल स्किन साफ हो जाएगी बल्कि आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
  • फेशियल हेयर होना सामान्य है। ऐसे में अगर आप स्किन पर बेसन लगाएंगी तो इससे बाल हट जाएंगे। (बेसन फेशियल कैसे करें)
  • जवां त्वचा के लिए भी बेसन का उपयोग किया जा सकता है।

दही

how to use curd for face cleaningदही भी बेहद पौष्टिक होती है। यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसी तरह दही का इस्तेमाल बाल और त्वचा दोनों पर किया जाता है। फेस क्लीनिंग करने के लिए भी आप फेस वॉश की जगह दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।

(स्किन केयर टिप्स)

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच दही
  • चुटकी भर हल्दी

क्या करें?

  • किसी भी छोटे से बाउल में 1 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी डालें।
  • अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए बन गया आपका दही से बना फेस क्लींजर।

इसे भी पढ़ें:रात में चेहरे को कैसे क्लीन करें

कैसे करें इस्तेमाल?

  • पहले पानी से चेहरा साफ कर लें।
  • अब त्वचा पर दही से बना यह क्लींजक लगा लें।
  • कुछ देर सुखने के बाद यानि कम से कम 15 मिनट बाद चेहरा साफ करें।
  • ठंडे पानी से मुंह को धोएं।

दही के फायदे

  • धूप के संपर्क में आने से टैनिंग हो जाती है। ऐसे में टैनिंग हटाने के लिए आप दही का भी उपयोग कर सकती हैं।
  • फाइन लाइन्स की समस्या के लिए भी दही फायदेमंद होती है।
  • एक्ने स्कार्स को कम करने के लिए त्वचा पर दही लगाएं।
  • हाइपरपिगमेंटेशन के लिए भी दही का इस्तेमाल करें। इसके उपयोग से यह समस्या कम हो जाएगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।