पार्टी या फंक्शन में जाने के लिए हम अक्सर मेकअप करते हैं। इसके लिए हम वही प्रोडक्ट को चूज करते हैं, जो हमारी स्किन के लिए अच्छे होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकअप से भी स्किन खराब होने लगती है। कई बार चेहरे पर ड्राइनेस दिखाई देती है। इसकी वजह से हमें डॉक्टर के पास जाना पड़ता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि काजल लगाने से आपके डार्क सर्कल हो सकते हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे आंखों के नीचे डार्क सर्कल की प्रॉब्लम को बढ़ाता है काजल। इससे जुड़ी वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की डॉक्टर आंचल ने। इसमें उन्होंने बताया कि काजल से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं। आपको बता दें कि यह डर्मेटोलॉजिस्ट हैं, जो अक्सर ब्यूटी से जुड़ी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं।
काजल लगाने से होते हैं डार्क सर्कल्स
डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम हम सभी को होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम ज्यादा समय तक लैपटॉप पर काम करते हैं। साथ ही, नींद पूरी नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। इसकी वजह से हमारा चेहरा डल नजर आता है। लेकिन अगर आप काजल ज्यादा अप्लाई करती हैं, तो इससे भी डार्क सर्कल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राई और रिंक्लस वाली स्किन पर काजल के जब पार्टिकल्स गिरते हैं, तो वो स्किन पर ही रह जाते हैं। इससे स्किन के पोर्स में चले जाते हैं। इससे आपकी आंखों के नीचे डार्क सर्कल दिखाई देते हैं।
इन काजल को करें अप्लाई
View this post on Instagram
- आप घर पर बनाकर काजल को अपनी आंखों पर अप्लाई कर सकती हैं।
- आप पाउडर काजल की जगह जैल काजल को आंखों पर लगाएं।
- काजल को पेंसिल की जगह ब्रश की मदद से अप्लाई करें।
- काजल लगाते समय आंखों के नीचे ब्लेंडर जरूर रखें, ताकि काजल लगाते समय यह नीचे न गिरे।
काजल लगाना है पसंद तो यह बातें जरूर जाने
- अगर आपको काजल लगाना पसंद है, तो जरूरी है कि आप इससे जुड़ी बातों का खास ध्यान रखें। इससे आपको डार्क सर्कल की प्रॉब्लम नहीं होगी।
- काजल को रात के समय आंखों से साफ जरूर करें, ताकि कोई भी पार्टिक्लस स्किन पर न रहे।
- काजल को हटाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें।
- आंखों पर से काजल को क्लीन करने के लिए क्लींजिंग ऑयल या बाम का इस्तेमाल करें।
- अंडर आई एरिया पर लगाएं सनस्क्रीन यह आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करेगी।
काजल अप्लाई करते समय एक्सपर्ट की इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपकी आंखें सुंदर के साथ-साथ स्किन हेल्दी नजर आएगी। किसी भी तरह के डार्क सर्कल आंखों पर दिखाई नहीं देंगे।
नोट: किसी भी चीज को अप्लाई करने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट जरूर करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों