बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अपनी ब्यूटी और फिटनेस का बहुत ध्यान रखती हैं। सभी एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद चमकती त्वचा से लेकर बालों का तक का खास ख्याल रखती हैं। अभिनेत्रियों को लाइफ ऐसी होती है कि उन्हें हमेशा लाइमलाइट में रहना होता है। घर से बाहर निकलते ही हजारों कैमरे उनका पीछा करते है और इसलिए उन्हें हमेशा ग्लैमरस लुक कैरी करना पड़ता है। इस ग्लैमरस लुक को बनाए रखने के लिए ये सभी एक्ट्रेसस अपने स्किन और बालों पर अक्सर कई तरह के मेकअप और कैमिकल अप्लाई करती हैं और इन कैमिकल की वजह से उनके बालों को नुकसान पहुंचता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि दीपिका पादुकोण से लेकर और अनुष्का शर्मा तक सभी एक्ट्रेस अपने बालों का खास ख्याल रखती हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी की ये सभी एक्ट्रेसस अपने बालों का ख्याल रखने के लिए किसी महंगे ट्रिटमेंट का नहीं बल्कि होममेड नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। तो आइए जानें बालों को सही रखने के उनके राज।
इसे जरूर पढ़ें: बेहद ग्लेमरस दिखने वाली नीता अंबानी का फिटनेस सीक्रेट जानिए
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का हेयर सीक्रेट यह है कि वो अपने बालों पर सिर्फ नारियल तेल ही लगाती हैं। दीपिका अपने बालों के स्कैल्प पर नारियल के तेल से अच्छे तरह से मसाज करती हैं। पोल्यूशन और केमिकल से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीपिका स्कैल्प के साथ ही साथ बालों की लंबाई तक ऑयल अप्लाई करती हैं।घने और लंबे बालों के लिए लगाएं घी पढ़ें।
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा बालों का सीक्रेट यह है की वो अपने बालों का ख्याल रखने के लिए सिर्फ एक हेयर तेल का इस्तेमाल नहीं करतीं। अनुष्का अक्सर अपने बालों में शैंपू करने से पहले हॉट ऑयल से मसाज करवाती हैं। अनुष्का इस बात का भी खास ख्याल रखती हैं कि बिना ऑयलिंग के हेयर वॉश ना करें। उनका मानना है कि ऐसा करने से बालों की ग्रोथ अच्छी होती हैं, साथ ही सिरदर्द से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं ऐसा करने से बालों का गिरना भी कम होता है।सफेद बालों से छूटकारा पाने के लिए पढ़ें।
कटरीना कैफ
कटरीना कैफ की अभी हालिया आई फिल्म भारत में उनके कर्ली बालों को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। लड़कियों के बीच तो ये खासा लोकप्रिय हुआ। वैसे भी कटरीना के फ्रिज-फ्री और जेट ब्लैक बाल सभी को पसंद है। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि कटरीना अपने बालों का बहुत ध्यान रखती हैं और इसलिए वो अपने बालों पर सिर्फ फ्रूट ऑयल ही लगाती हैं। तो फ्रूट ऑयल का ही कमाल है कि उनके बालों सिल्की, शाइनिंग और स्मूद दिखते हैं।
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मां श्रीदेवी अपने बालों का ख्याल रखने के लिए सूखे फूलों और आंवले के तेल का ही इस्तेमाल करती थीं और ये तेल वो खुद घर पर तैयार करती थीं। श्रीदेवी हर तीसरे दिन जाह्नवी और खुशी के बालों में इस खास तेल को लगाती थीं। बता दें कि, आंवला और सूखे फूलों से बना ये तेल बालों को मजबूती देता है। इसमें मौजूद विटामिन सी बालों के प्री-मेच्योर ग्रेविंग को रोकने में भी मदद करता है।बालों के झड़ने के बचाने के लिए पढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड कपल्स के 7 इंस्टाग्राम अकाउंट्स जो देते हैं Relationship Goals
करीना कपूर खान
करीना कपूर खान के बाल हमेशा से ही बहुत खूबसूरत है। वो अपने बालों का खास ध्यान रखती हैं। करीना अपने बालों की चमक बरकरार रखने पर विशेष ध्यान देती हैं और अपने बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए महीने में एक बार चार तरह के तेलों से मसाज करवाती हैं। उनका ये स्पेशल तेल उनके बालों को पूरी तरह से पोषण देता है।
उनके इन खास तेलों में नारियल, ऑलिव, बादाम और अरंडी का तेल शामिल हैं। ऑलिव और अरंडी का तेल बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। जबकी बादाम और नारियल का तेल बालों को झड़ने से रोकता है।बालों को तेजी से लंबा करने के लिए पढ़ें।
Photo courtesy- instagram.com(@deepikapadukone, @anushkasharma, @janhvikapoor, @katrinakaif, @kareena.kapoor.official)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों