Black Tea For Hair: लंबे हो सकते हैं बाल जब घर पर करेंगी काली चाय का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें फायदे

जब भी बालों को लंबा करने की बात आती है, तो हमें नानी दादी के घरेलू नुस्खे याद आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये नेचुरल होते हैं। साथ ही, बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं।
image

Hair Growth: लंबे बाल हम सभी को पसंद होते हैं। इसलिए जब भी बालों की केयर करने की बात आती है, तो हम अक्सर एक्सपर्ट की राय मानकर कुछ ऐसे प्रोडक्ट को लगाना शुरू कर देते हैं, जिनसे बालों की ग्रोथ तो होती है। लेकिन पैसे भी काफी खर्च होते हैं। आप इसकी जगह पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। अक्सर हमारी दादी और नानी अलग-अलग चीजों को लगाने के तरीके हमें बताती थी। इसकी वजह से हमारी मम्मी के बाल लंबे और घने नजर आते थे। आप भी कुछ ऐसे ही नुस्खे को ट्राई कर सकती हैं। इसे हमारे साथ ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने शेयर किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि आप कैसे काली चाय का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए आपको भी बताते हैं इसे लगाने का तरीका।

काली चाय बालों में लगाने के फायदे

काली चाय बालों के लिए अच्छी होती है। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्कैल्प को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इसे लगाने से स्कैल्प की सफाई हो जाती है। इससे बालों में डैंड्रफ और खुजली की समस्या नहीं होती है। अगर आपको बालों की ग्रोथ भी अच्छी करनी है, तो इसके लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको बाजार के प्रोडक्ट को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

black tea

काली चाय लगाने का तरीका

  • इसके लिए आपको 3 से 4 ब्लैक टी बैग लेना है।
  • इसे एक पैन में करके पानी में उबालना है।
  • फिर इस पानी को ठंडा होने देना है।
  • इसे अपने बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को साफ करें।
  • इसे लगाने से आपके बालों में नमी बनी रहेगी। साथ ही, बालों के झड़ने की समस्या भी कम हो जाएगी।
Hair care tips (3)

काली चाय से बनाएं स्प्रे

  • आप बालों की ग्रोथ को कुछ ही समय में अच्छा करना चाहते हैं, तो इसके स्प्रे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको चाय पत्ती को उबालना है।
  • इसे ठंडा होने के बाद बोतल में भरे।
  • फिर पानी में स्प्रे करके 30 मिनट रहने दें।
  • इसके बाद शैंपू से बाल साफ कर लें।
  • इसे लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी। साथ ही, हेयर स्प्रे आप कई बार इस्तेमाल कर पाएंगी।
3 - 2025-04-15T102314.013

बालों में इसे लगाने से आपके बाल अच्छे हो जाएंगे। साथ ही, उनकी ग्रोथ भी हो जाएगी। इसे आप कभी भी ट्राई कर सकती हैं।

नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP