herzindagi
image

Pimples Skin Care: पिंपल्स होंगे कम जब ट्राई करेंगी ये स्किन केयर रूटीन, जानें तरीका

स्किन को हेल्दी रखना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप सही रूटीन को फॉलो करें। इससे आपको ज्यादा चीजों को इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, स्किन हेल्दी नजर आएगी। 
Editorial
Updated:- 2024-11-09, 18:30 IST

स्किन पर किसी तरह की प्रॉब्लम नजर नहीं आए इसके लिए हम अक्सर कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने के बाद कुछ समय के लिए चेहरा साफ नजर आता है। लेकिन फिर चेहरे पर प्रॉब्लम दिखने लगती है। बढ़ते प्रदूषण और धूल मिट्टी की वजह से स्किन पर पिंपल्स होने लगते हैं। इससे चेहरा खराब दिखाई देता है। जिसे सही करने के लिए हम अक्सर कुछ ऐसी चीजों को लगाते हैं, जिससे हमारी त्वचा पर ज्यादा असर नजर नहीं आता है। ऐसे में जरूरी है कि आप सही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें। इससे आपके चेहरे पर पिंपल्स की समस्या कम हो जाएगी।

शहद का चेहरे पर करें इस्तेमाल

Honey for skin

आप चेहरे के पिंपल्स को कम करने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप फेस वॉश या पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे चेहरे को पोर्स ओपन हो जाएंगे। साथ ही, चेहरा साफ नजर आएगा। इसके लिए आपको एक कटोरी में शहद लेना है। इसमें चंदन को मिक्स करना है। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। फिर इसे सूखने दें। अब पानी से चेहरे को साफ करें। इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा। साथ ही पिंपल्स की समस्या भी कम हो जाएगी।

रोज वाटर के टोनर का करें इस्तेमला

Toner for skin  ideas

आप चेहरे पर रोजाना गुलाब जल के टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल में गुलाब जल डालना है। फिर इसमें हल्का सा एलोवेरा जेल को मिक्स करना है। इसके बाद इसे चेहरे पर स्प्रे करना है। इसे लगाने से आपकी स्किन हाइड्रेट रहेगी। साथ ही, चेहरे पर पिंपल्स की प्रॉब्लम भी कम आएगी।

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बार- बार आ जाते हैं पिंपल्स तो इन टिप्स को करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल

नीम की छाल का करें इस्तेमाल

अगर आपको पिंपल्स की समस्या है, तो इसे कम करने के लिए आप नीच की छाल का इस्तेमाल करें। लेकिन इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसे आप हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं। इससे चेहरे के पिंपल्स सूख जाएंगे। इसके बाद इसमें क्रीम लगाएं। ऐसा करने से आपके चेहरे पर पिंपल्स कम हो जाएगी। साथ ही, आपका चेहरा साफ नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें: Face pack : पिंपल्स के दाग-धब्बों से मिल सकता हैं छुटकारा, इस्तेमाल करें यह ग्रीन-टी फेस पैक

चेहरे पर किसी भी तरह की चीजों को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। इससे चेहरा साफ नजर आएगा। साथ ही, आपको ज्यादा चीजों को लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।