हार्ट शेप्ड फेस पर मेकअप के दौरान ध्यान रखें ये बातें

खूबसूरत मेकअप लुक के लिए फेसकट के अनुसार मेकअप करना चाहिए। हार्ट शेप्ड फेस कट पर मेकअप करते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-03-24, 15:10 IST
heart shaped face makeup tips

खूबसूरत लुक के लिए महिलाएं मेकअप का सहारा लेती हैं। खुद से किए गए मेकअप और मेकअप आर्टिस्ट द्वारा किए गए मेकअप में काफी अंतर होता है। आर्टिस्ट का मेकअप उभर कर आता है जबकि खुद से किए मेकअप में ऐसा नहीं होता है। बहुत से लोगों को इसका कारण नहीं पता होता है, वहीं कुछ लोगों को लगता है कि मेकअप आर्टिस्ट अच्छे प्रोडक्ट का यूज करते है। इसलिए उनका मेकअप फ्लॉलेस नजर आता है। अच्छे प्रोडक्ट के साथ-साथ आर्टिस्ट चेहरे के मुताबिक मेकअप करते हैं, जिस वजह से उनका मेकअप उभर कर आता है। मेकअप हमेशा चेहरे के अनुसार ही करना चाहिए। इससे चेहरा खूबसूरत लगता है।

इस लेख में हम आपको हार्ट शेप्ड फेस कट के लिए मेकअप टिप्स बता रहे हैं। इन मेकअप टिप्स की मदद से आप अपने फीचर को उभार सकती हैं। आइए जानते हैं हार्ट शेप्ड फेस के लिए मेकअप कैसे करना है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

हार्ट शेप्ड चेहरा कैसा होता है

heart shaped makeup tips ()

हार्ट शेप्ड चेहरे में माथा चौड़ा और चीन पतली दिखाई देती है। इस फेसकट में चीकबोन्स उभरी हुई नजर आती है। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का फेसकट भी हार्ट शेप्ड है। फेस शेप के अनुसार मेकअप करने से अट्रैक्टिव लुक आता है।

फाउंडेशन लगाने का सही तरीका

चेहरा साफ करने के बाद और मॉइश्चराइजर लगाने के बाद चेहरे पर फाउंडेशन लगाया जाता है। हार्ट शेप्ड चेहरे का माथा काफी चौड़ा होता है। ऐसे में माथे और चीक बोन्स पर नेचुरल स्किन शेड से एक शेड डार्क फाउंडेशन का यूज करना चाहिए। इससे माथा पतला दिखाई देता है। फाउंडेशन लगते समय इसे अच्छे से ब्लेंड जरूर करें, वरना आपका लुक केकी हो सकता है।

टिप्सः फाउंडेशन ब्लेंड करने के लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर का उपयोग कर सकती हैं।

आइब्रो की शेप

heart shaped makeup tips ()

अगर आपका फेसकट हार्ट शेप का है, तो आप अपनी आइब्रो अच्छी तरह बनाकर रखें। हार्ट शेप्ड फेस पर राउंड आर्क आइब्रो अच्छी लगती हैं। इस आइब्रो शेप से फोरहैड पर ध्यान नहीं जाता है।

टिप्सः दीपिका पादुकोण की आइब्रो शेप भी राउंड आर्क है।

इसे जरूर पढ़ेंःFace round हो या square, ये रहा आपके face के हिसाब से complete contouring guide

हार्ट शेप्ड के लिए परफेक्ट आई मेकअप

हार्ट शेप्ड फेस कट के लिए सॉफ्ट स्मोकी आई मेकअप या फिर डार्क लाइनर का उपयोग कर सकते हैं। इस फेस कट पर डार्क आई मेकअप करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आंखें छोटी नजर आती है। हार्ट शेप पर कभी भी हैवी और बहुत ज्यादा आई मेकअप नहीं करना चाहिए। खूबसूरत लुक के लिए लाइट आईशैडो का यूज करें।

टिप्सः दीपिका पादुकोण अक्सर आई मेकअप के लिए ब्राउन, लाइट पिंक और बैजेज कलर का यूज करती हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःपरफेक्ट और फ्लॉलेस मेकअप के लिए इन टिप्स और ट्रिक्स का रखें ध्यान

ब्लशर लगाने का सही तरीका

हार्ट शेप चेहरे पर चीकबोन्स पहले से ही हाईलाइट रहते हैं। ऐसे में चीकबोन्स के नीचे हल्का सा ब्लश लगाएं। ब्लश लगाने के बाद इसे ब्लेंड जरूर करें। सॉफ्ट लुक के लिए लाइट पिंक ब्लशर का उपयोग कर सकती हैं। चेहरे पर ज्यादा ब्लश नहीं लगाना चाहिए।

टिप्सः चेहरे पर ब्लश ज्यादा नीचे तक न लगाएं इससे आपका चिन लंबा नजर आ सकता है।


लिपस्टिक कैसे लगाएं

हार्ट शेप्ड फेस पर बोल्ड कलर की लिपस्टिक लगाने से चिन चौड़ी नजर आती है। खूबसूरत लुक के लिए आप बोल्ड लिप कलर जैसे फ्यूशिया पिंक, रेड और डार्क ब्राउन कलर के साथ प्ले कर सकती हैं।

टिप्सः हार्ट शेप्ड फेस पर लिप लाइनर का इस्तेमाल करना चाहिए, इससे चिन थोड़ी चौड़ी नजर आती है।


मेकअप हमेशा फेसकट के अनुसार ही करना चाहिए। कई बार छोटी सी गलती मेकअप को खराब कर देती है जिससे सारा लुक बिगड़ जाता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और ब्यूटी से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP