अपने होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए हम कई तरह के लिपस्टिक कलर को ट्राई करते हैं। कई बार हम कुछ अलग ट्राई करने के लिए एक्सपेरिमेंट भी करते हैं ताकि खूबसूरत लगे। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि वो हमारी स्किन टोन के हिसाब से लिप कलर मैच नहीं हो पाता। ऐसे में आपको उन कलर को चूज करना चाहिए जिसको लगाने के बाद आपका पूरा लुक रेडी हो जाएगा। ऐसे ही आपको अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिप लाइनर को चूज करना है। अगर आपकी स्किन का टोन फेयर है तो इसके लिए आप यहां बताए गए कलर को ट्राई कर सकती हैं।
स्किन टोन फेयर होने की वजह से आप डार्क कलर के साथ-साथ कई सारे न्यूड शेड भी हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप पीच पिंक कलर को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लिप लाइनर से अपने लिप्स की आउट लाइन करें और इसमें डार्क या फिर न्यूड लिपस्टिक को इसमें शेड करें। इस तरह के लिप्स लाइनर काफी अच्छे लगते हैं साथ ही आपको ये 100 से 200 की रेंज में अलग-अलग कलर में मिल जाते हैं।
टिप्स: इसके लिए आप चाहे तो लिपस्टिक की मदद से भी लिप आउट लाइन कर सकती हैं।
अगर आपकी स्किन टोन फेयर है तो इसके लिए आप ब्राउन कलर के लिप लाइनर को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको अपने लिए चूज करना है रिच ब्राउन कलर। ऐसा इसलिए क्योंकि ये कलर आपके लिप्स पर काफी अच्छा लगेगा। साथ ही आप इसके साथ न्यूड कलर या फिर ब्राउन शेड लिपस्टिक को ट्राई कर पाएंगी। आपको इसमें और भी कई सारे ब्राउन शेड मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने लिप्स के लिए ट्राई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें अपने लिए ब्राउन कलर की लिपस्टिक
फेयर स्किन टोन पर सबसे अच्छा लगता है रेड कलर। लेकिन अगर आप रेड कलर लिपस्टिक लगाने के मूड में नहीं है तो ऐसे में आप रेड कलर लिप लाइनर को ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप लाइट शेड लिप कलर को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के लिप लाइनर आप मार्केट से खरीद सकती हैं जिसमें आपको अलग-अलग शेड के रेड कलर मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: ऑम्ब्रे लिप्स देखने में लगते हैं बेहद गॉर्जियस, जानें इसे करने का तरीका
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।