ग्लोइंग स्किन के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट नहीं घरेलू नुस्खों को करें ट्राई

Skin Care: स्किन का ध्यान जब आप घरेलू तरीकों से रखना शुरू करेंगी, तो आपकी स्किन पर नेचुरल ग्लो नजर आएगा। इसके बाद आपको बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Skin care

Glowing Skin Care: बदलते मौसम की वजह से हम अक्सर अपनी स्किन का सही तरीके से ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अपनी स्किन के बदलते टेक्सचर को समझ नहीं पाते हैं। इसके लिए हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट लगाते हैं या पार्लर जाकर स्किन केयर करवाते हैं। लेकिन हर बार पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके भी अपनी स्किन को नेचुरल तरीकों से सही कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं किस तरह की चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चेहरे पर शहद के फायदे (Honey For Skin Care)

hone for skin

आप स्किन को हेल्दी रखने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होते हैं, इसका इस्तेमाल आप फेस पैक, फेस मास्क या सीरम की तरह कर सकती हैं। इसमें आप अलग-अलग चीजों को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकती हैं।

शहद का इस्तेमाल करने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में 1 चम्मच शहद लेना है।
  • अब इसमें बेसन को मिक्स करना है।
  • फिर इसका पेस्ट बनाना है और पानी से चेहरे को साफ करके इस पैक को लगाएं।
  • इसे करीब 20 से 30 मिनट के लिए लगाएं।
  • फिर पानी से चेहरे को साफ करें।
  • इसके बाद इसमें टॉवल से चेहरे को साफ करें।
  • इससे आपकी स्किन ग्लोइंग और सॉफ्ट नजर आएंगी।

एलोवेरा जेल और चंदन

आप अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल और चंदन का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप चेहरे पर फेस पैक या मास्क का तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके चेहरे की ड्राईनेस और टैनिंग को कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: एक्ने को कम करने और ग्लो बरकरार रखने के लिए ये टिप्स हैं असरदार

एलोवेरा जेल और चंदन का इस्तेमाल

Aloe vera gel and chandan face pack

  • इसे लगाने के लिए आपको सबसे पहले अपने चेहरे को साफ करना है।
  • एक ब्रश की मदद से चेहरे पर इस घोल को लगाना है।
  • फिर 20 मिनट चेहरे पर लगे रहने देना है और सूखने देना है।
  • इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करना है।
  • इसे लगाने से आपकी स्किन की ड्राईनेस कम हो जाएगी।
  • इस बार इन घरेलू तरीकों को ट्राई करें। इससे आपकी स्किन हेल्दी और इवन नजर आएगी। बस आपको पैच टेस्ट करना है और इसे अप्लाई करना है।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लें। साथ ही, पैच टेस्ट करना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे का ग्लो रहेगा कायम जब इस तरह करेंगी ग्लिसरीन का इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP