त्वचा की चमक बरकरार रहे इसके लिए महिलाएँ नए-नए प्रोडक्ट्स और नैचुरल तरीके आजमाती रहती हैं। अपनी त्वचा के टेक्स्चर और टाइप को समझते हुए उन्हीं इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, जो आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकता है। इन दिनों लेटेस्टेट स्किन केयर ट्रेंड्स काफी चर्चा में है जो सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर किए जाते हैं। इस लिस्ट में वीगन स्किन केयर, एक्सफोलिएट, शीट मास्क जैसे कई स्किन केयर ट्रेंड शामिल हैं, जो काफी समय से महिलाओं के बीच पॉपुलर रहे हैं। आज हम बात करेंगे इस दशक के उन स्किन केयर ट्रेंड्स के बारे में जिन्हें महिलाओं ने खूब पसंद किया है।
त्वचा की देखभाल के लिए पिछले कुछ समय से महिलाएं वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट पर अधिक विश्वास कर रही हैं। वहीं इस साल कोरोना महामारी से बचने के लिए महिलाओं का रुझान कैमिकल युक्त प्रोडक्ट के बजाय वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट के प्रति अधिक देखने को मिला है। वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट में डेयरी से जुड़ी चीजों की बजाय इसमें विटामिन ई, विटामिन ए, नारियल तेल, प्लांट स्टेम सेल आदि जैसे इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है जो त्वचा को सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। रेडिएंस के लिए विटामिन सी, मुंहासे दूर करने के लिए टी ट्री ऑयल, या फिर एलोवेरा आदि शामिल हैं।
समय के साथ महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट के तौर पर नैचुरल और ऑर्गेनिक चीजों पर अधिक भरोसा करने लगीं हैं। वहीं सस्टेनेबल ब्रांड इको फ्रेंडली भी है, जिसे आप आसानी से उपयोग कर सकती हैं। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है, तो सस्टेनेबल ब्रांड के प्रोडक्ट इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद हो सकता है। सस्टेनेबल ब्रांड में प्रोडक्ट नैचुरल और ऑर्गेनिक चीजों से बनाए जाते हैं। इसमें स्क्रब से लेकर मेकअप प्रोडक्ट तक शामिल हैं। इन दिनों कई ऐसे ब्यूटी कंपनियां हैं जो नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर ब्यूटी प्रोडक्ट का उत्पादन कर रही है।
पिछले कुछ समय से DIY स्किन केयर रूटीन काफी फॉलो किया जा रहा है। जहां महिलाएं अपनी स्किन के टेक्स्चर को देखते हुए स्किन केयर रूटीन ट्राई कर रही हैं। इन दिनों DIY स्क्रब, फेस मास्क, क्लींजर, और टोनर जैसी कई चीजों को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया है। DIY में खास बात यह है कि इसे आप खुद बना सकती हैं और अपनी स्किन के टेक्स्चर को देखते हुए उसे इस्तेमाल भी कर सकती हैं। वहीं DIY में उन्हीं इंग्रीडिएंट्स को शामिल कर सकती हैं जो आपके घर में आसानी से उपलब्ध होते हैं।
ग्लास स्किन पाने की ख्वाहिश भारतीय महिलाओं में तेजी से बढ़ रही हैं। ग्लास स्किन यानी बेदाग और निखरी हुई त्वचा, बिल्कुल शीशे की तरह। इस तरह की त्वचा में आप महिलाओं की उम्र का भी पता नहीं लगा सकते हैं। ऐसी आकर्षित त्वचा पाने के लिए महिलाएं कोरियन स्किन केयर टिप्स को अपनाना शुरू कर रही हैं। कोरियन स्किन केयर रूटीन में वाटर बेस फेसवॉश, एक्सफोलिएट, फेशियल मसाज, और मॉइश्चराइज जैसे तरीके शामिल हैं।
मैट लुक पाने के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट के साथ-साथ नैचुरल तरीका भी अपनाती हैं। बता दें कि मैट न सिर्फ सटल बल्कि बिल्कुल फाइन लुक देता है। यही वजह कि महिलाएं ग्लोसी लुक के बजाय अब मैट ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना अधिक पसंद कर रही हैं। वहीं बढ़ती डिमांड की वजह से इंडियन ब्यूटी मार्केट में मैट स्किन केयर प्रोडक्ट खूब लाए जा रहे हैं।
समय के साथ महिलाएं वापस अपने पुराने दौर में लौट रही हैं, जहां वह कैमिकल युक्त चीजों के बजाय आयुर्वेदिक चीजों को इस्तेमाल करना अधिक पसंद कर रही हैं। इन दिनों शैम्पू से लेकर फेसवॉश तक ऐसी कई चीजें हैं, जो जड़ी-बूटी और प्राकृतिक चीजों से बनाई जाती हैं। आयुर्वेदिक प्रोडक्ट न सिर्फ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करते हैं बल्कि उसकी शुद्धता का भी खास ख्याल रखते हैं।
समय पर स्किन को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है, इससे आप त्वचा की डेड सेल को हटा सकती हैं। साथ ही इससे आपकी त्वचा निखरी और दमकती हुई नजर आएगी। समय के साथ महिलाओं ने एक्सफोलिएट के लिए नैचुरल तरीका इस्तेमाल किया है। जहां घर में मौजूद चीजों की मदद से स्क्रब या फिर एक्सफोलिएट करती रहती हैं। बेसिक स्टेप क्लीनिंग और मॉइश्चराइजिंग के अलावा एक्सफोलिएट भी बहुत जरूरी है। वहीं त्वचा एक्सफोलिएट करने के लिए एवोकाडो का इस्तेमाल खूब किया जा रहा है। यह आपकी त्वचा को जवां बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: अगर स्किन ऑयली होने के बाद भी बाल रहते हैं ड्राई, तो अपनाएं ये जरूरी टिप्स
जापानी महिलाओं की खूबसूरती लोगों को काफी आकर्षित करती हैं। जापानी महिलाएं न सिर्फ खूबसूरत दिखती हैं बल्कि उनकी कद-काठी भी काफी आकर्षित करती हैं। यही वजह है कि उनके स्किन केयर का फॉर्मूला इतना चर्चित है। भारतीय महिलाएं उनकी तरह स्किन पाने के लिए उनके स्किन केयर फॉर्मूला को अपना रही हैं। जिसमें महिलाएं अत्यधिक ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से बचती हैं। वहीं चेहरे की सुंदरता के अलावा जापानी महिलाएं हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं, जिसमें एक्सरसाइज, वॉकिंग, हेल्दी डाइट शामिल है, जिसकी वजह से उनके चेहरे की चमक हमेशा बरकरार रहती है।
इसे भी पढ़ें:बेहद काम के हैं ये मेकअप हैक्स, इन टिप्स के जरिए पा सकेंगी परफेक्ट लुक
शीट मास्क भी महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर रहा है, जहां वह इसकी मदद से अपनी स्किन को डीप क्लीन कर सकती हैं। बता दें कि शीट मास्क एक तरह की कॉटन शीट होती है, जिसमें त्वचा के अनुसार सीरम मिला होता है, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। शीट में मास्क में आपको अलग-अलग तरह की वैरायटी मिल जाएगी, जिसे आप अपनी त्वचा के टेक्स्चर को देखते हुए इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।