जब भी हमारे चेहरे पर डलनेस नजर आती है, तो ऐसे में हम बेसन का इस्तेमाल करते हैं। बेसन को लगाने से चेहरे पर मौजूद टैनिंग भी कम हो जाती है। लेकिन इसे हम हमेशा दही या हल्दी के साथ इस्तेमाल करते हैं। इसे आप टमाटर के साथ इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन साफ के साथ ग्लोइंग नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, इसके क्या फायदे होते हैं।
टमाटर और बेसन फेस पैक के फायदे
- बेसन और टमाटर को चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ हो जाती है।
- इन दोनों चीजों को साफ में लगाने से आपके चेहरे पर एक्ने और पिंपल्स की समस्या कम होती है।
- ऑयली स्किन के लिए ये दोनों चीजें अच्छी होती हैं।
- सन टैन और डेड स्किन के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
टमाटर और बेसन के फेस पैक का कैसे करें इस्तेमाल
- आप इसके लिए एक कटोरी में टमाटर को घीसकर इसका पल्प निकाल लें।
- इसमें 2 चम्मच बेसन को मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें हल्का सा शहद मिक्स करके इसे मिलाएं।
- इस पेस्ट को आप ब्रश की मदद से लगाएं।
- फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए सूखने दें।
- इसके बाद पानी से चेहरे को साफ करें।
- इससे आपकी त्वचा साफ हो जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- आप अपने चेहरे पर इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट राय जरूर लें।
- अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है, तो इसके लिए आप पैच टेस्ट जरूर करें।
- चेहरे पर किसी तरह की अन्य समस्याएं हैं, तो ऐसे में आप बेसन के साथ किसी भी नई चीज को न लगाएं।
- टमाटर का इस्तेमाल आप टैंनिग को कम करने के लिए बेसन के साथ लगाएं।
इस तरह से आप अपने चेहरे पर बेसन और टमाटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन नेचुरली क्लीन नजर आएगी। साथ ही, चेहरे पर किसी तरह की डलनेस नजर नहीं आएगी। बस आपको इसे इस्तेमाल करने का तरीका होना चाहिए। साथ ही, आप एक्सपर्ट राय लेना न भीलें। इससे आपकी स्किन पर सही तरीके से चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Hand Tanning: काले हाथों को साफ करने के लिए ट्राई करें ये घरेलू तरीके, जानें कैसे करें इस्तेमाल
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों