herzindagi
simple bel mehndi designs for back hand

बैकहैंड पर लगाएं बेल मेहंदी के ये डिजाइंस

हथेली पर ही नहीं बैक हैंड पर भी मेहंदी बेहद अच्छी लगती है। खासौतर पर बेल मेहंदी का डिजाइन खूब जंचता है। आप अरेबिक से लेकर लीफ डिजाइन बना सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2023-02-03, 07:30 IST

मेहंदी का क्रेज कभी खत्म नहीं हो सकता है। इसलिए कई बार बिना बात के भी मेहंदी लगाई जाती है। क्या आपको भी मेहंदी लगाने का शौक है? मेहंदी में बेल डिजाइन भी काफी पसंद किया जाता है। खासतौर पर अगर आपको भरी-भरी मेहंदी लगाना अच्छा नहीं लगता है। आज हम आपके लिए बेल के नए-नए डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्हें आप किसी भी खास मौके पर ट्राई कर सकती हैं।

अरेबिक बेल डिजाइन

arabic bel mehndi designआजकल बेल में भी अलग-अलग मेहंदी डिजाइन्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं। खासतौर पर अरेबिक बेल काफी अच्छी लगती है। फोटो में दिखाया गया यह डिजाइन काफी अलग है क्योंकि इसमें केवल आधे हाथ में ही बेल लगाई गई है।

आप भी किसी खास मौके पर यह मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। साइड में एक फूल बनाया गया है। पहली उंगली पर अंगूठी का डिजाइन बना है, जिसे चेन के मदद से फूल पर जोड़ा गया है। यह मेहंदी डिजाइन काफी आसान है। इसलिए आप भी इसे आसानी से बना सकती हैं।

लीफ बेल डिजाइन

leaf bel mehndi designअगर आप बेल मेहंदी में सिपंल डिजाइन पसंद करती हैं तो आपको लीफ डिजाइन ट्राई करना चाहिए। इस डिजाइन की खासियत यह है कि आप इसे एक नहीं बल्कि कई तरीकों से बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने में कोई पैर्टन फॉलो नहीं किया जाता है। इस डिजाइन को बनाने के लिए एक लाइन खीचें। अब साइड में पत्ती बना दें। इसी तरह उगंली के ऊपर भी पत्ती बनाएं और बिंदु से इस डिजाइन को कंप्लीट करें।

इसे भी पढ़ें:बेल मेहंदी के ये डिजाइंस हैं नए, आप भी करें ट्राई

कली बेल डिजाइन

kali bel mehndi designबेल डिजाइन में आप कली भी बनवा सकती हैं। यह डिजाइन भी आपके हाथों की शोभा बढ़ाएगा। इस डिजाइन को बनाने के लिए डॉट-डॉट बनाएं। फिर कली का डिजाइन बना लें। अगर आप चाहती हैं कि बेल से आपके हाथ भरे-भरे लगे तो आपको यह डिजाइन बनवा चाहिए।

इसे भी पढ़ें:खुद से 10 मिनट में लगाएं ये 'सिंगल बेल मेहंदी डिजाइन'

स्पाइरल बेल मेहंदी डिजाइन

spiral bel mehndi design

अगर आप सिंपल के साथ-साथ कुछ अट्रैक्टिव मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो आपको स्पाइरल बेल मेहंदी लगानी चाहिए। इसमें आपको स्पाइरल बनाना होगा और फिर फूल या मोर डिजाइन बना दें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।