herzindagi
kangana ranaut curly hairs main

कर्ली हेयर्स चाहिए तो ट्राय करें ये ब्यूटी टिप्स, मिलेगा कंगना रनौत जैसा लुक

हर लड़की की तमन्ना होती है कि उनके बाल कंगना रनौत की तरह भी कर्ली हों। अगर आपको ऐसे बाल चाहिए तो घर बैठें ऐसे पाएं कर्ली हेयर्स। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-20, 06:00 IST

कंगना रनौत के बाल हर किसी को पसंद होते हैं और हर लड़की उनकी तरह बालों को कर्ली बाल पाने की तमन्ना रखती है। लेकिन पार्लर में बाल कर्ल्स करने से बाल खराब हो जाते हैं। इसलिए कई लड़कियां मन मारकर रह जाती हैं। अगर आप भी मन मारकर बैठ गई हैं और पार्लर में बालों को कर्ल्स नहीं करा रही हैं तो ये टिप्स आजमाएं। इन टिप्स से आप घर बैठे पा सकेंगी कंगना रनौत की तरह कर्ली हेयर्स। ये आपको सेक्सी लुक देंगे। 

पार्टी में जाने से पहले करें

किसी खास दोस्त की पार्टी है और आप उस पार्टी को अटेंड करने के लिए अलग तरह का लुक ट्राय करना चाहती हैं तो कंगना रनौत की तरह कर्ली हेयर, परफेक्ट ऑप्शन है। कर्ली हेयर में आप बिल्कुल अलग लगेंगी और ये आपको सेक्सी लुक भी देगी। 

डोंट वरी, पार्टी के लिए कर्ली हेयर्स पाने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। केवल ये ब्यूटी टिप्स ट्राय करें। यहां दिए गए टिप्‍स को फॉलो करेंगी तो परफेक्ट पार्टी गर्ल बन जाएंगी।

kangana ranaut curly hairs inside

कर्ली हेयर पाने के टिप्स 

  • कर्ली हेयर पाने के लिए कंघे के पीछे वाले हिस्से से बालों को पार्टिंग करें। पार्टिंग किसी भी तरह से की जा सकती है। जरूरी नहीं कि पार्टिग एकदम स्ट्रेट हो। 
  • अब बालों को पीछे से कर्ल करना शुरू करें। बालों को कंघे में पूरी तरह से गोल-गोल घुमाकर लपेट लें। फिल ब्लोअर से बालों को ड्राय करें। इस तरह से क‌र्ल्स नेचुरल लगेंगे।
  • इसी तरह से सारे बालों को कर्ल करें। 
  • जब सारे बाल कर्ल हो जाएं फिर उन्हें उंगलियों से हिलाएं, ताकि बालों को नेचुरल इफेक्ट मिलें।
  • अपने हाथों को बालों के सिरों से नीचे तक हिलाएं। हेयर स्प्रे डालकर सेट करें।
  • बाल कर्ली हो जाएंगे। (Read More: आपके बाल बताते हैं आपकी पर्सनेलिटी)

कर्लिंग आयरन से पाएं कर्ली हेयर 

कर्लिंग आयरन से भी आप बालों को घर पर कर्ल कर सकती हैं। कर्लिंग आयरन से बाल कम समय में कर्ल हो जाते हैं। इससे अपने बालों को कर्ल करने के लिए बालों को पूरी तरह से मोड़ लें और फिर इन्हें कर्लिंग आयरन से आयरन करें। जब आप बालों को छोड़ेंगी तो बाल कर्ल हो जाएंगे। (Read More: कर्ली हेयर की खूबसूरती अगर रखनी है लंबे टाइम तक बरकरार तो फॉलो करें ये 5 टिप्स)

kangana ranaut curly hairs inside

पिन कर्ल से करें बालों को कर्ल 

पिन कर्ल बालों को स्‍टाइल देने के लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प होते हैं। अपने बालों को चार हिस्‍सों में बांट लें और उन्‍हें ट्वीस्‍ट करें क्‍वाइल के साथ रोल कर लें। इसके बाद, ड्रायर का इस्‍तेमाल करें। अब इन क्‍वाइल को खोल दें और लच्‍छेदार बालों को लहराएं।

 

तो इन तरीकों में से किसी भी तरह पाएं कर्ली हेयर और पार्टी में दिखें सेक्सी। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।