अगर आपको अपने कर्ली हेयर की खूबसूरती को बनाए रखना है तो ये 5 टिप्स आपकी उसमें मदद करेंगे। कुछ लेडीज़ के नेचुरली कर्ली हेयर होते हैं और कुछ लेडीज़ ढेर सारे पैसे खर्च करती हैं कर्ली हेयर पाने के लिए। कर्ली हेयर बहुत ही खूबसूरत नजर आते हैं बस उन्हें कॉंफिडेंस के साथ कैरी करने की जरूरत होती है।
अगर आप चाहती हैं कि आपके कर्ली हेयर खूबसूरत बने रहें या फिर आपने कर्ली हेयर कराए हैं तो आपके हेयर काफी लंबे समय तक कर्ली नजर आएं तो आपको ये 5 टिप्स फॉलो करने की जरूरत है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौन से हैं वो 5 टिप्स।
कर्ली हेयर को ऐसे ना सुखाएं
कई लेडीज़ अपने कर्ली हेयर को गलत तरीके से सुखाती हैं या फिर यह कहे कि अपने कर्ली हेयर के साथ बड़े ही रुखेपन से बर्ताव करती हैं। हेयर धोने के बाद कुछ लेडीज़ टावल से रगड़-रगड़कर हेयर पोंछती हैं। अगर आप अपने कर्ली हेयर को खूबसूरत बनाए रखना चाहती हैं तो आप ऐसा ना करें। तौलिये से धीरे-धीरे बाल सुखाएं। इससे हेयर उलझेंगे नहीं और गांठें भी नहीं पड़ेंगी। सामान्य हेयर उलझ भी जाएं तो सुलझाना आसान है लेकिन कर्ली हेयर के साथ ऐसा नहीं है। कर्ली हेयर को लंबे समत तक कर्ली बनाए रखने के लिए उन्हें वॉश करते टाइम अच्छे से सुखाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है।
Read more: खूब चढ़ेगा बालों पर मेहंदी का रंग जब आप उसमें मिलाएंगी ये '5 चीजें'
अच्छे प्रोडक्ट्स का करें यूज़
कर्ली हेयर की खूबसूरत लंबे टाइम तक बनाए रखने के लिए अच्छे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा जरूरी है। अच्छे शेम्पू और कंडीशनर का यूज़ करें। कर्ली हेयर के लिए कंडिशनिंग बहुत जरूरी होती है, इससे आपके कर्ल हाइड्रेटेड और हेल्दी रहते हैं। अच्छे कंडीशनर का इस्तेमाल करें। कर्ली हेयर नैचुरली ड्राय होते हैं इसलिए इन्हें हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। सही कंडीशनर और शेम्पू इसमें बहुत मदद करता है।
Read more: खूब चढ़ेगा बालों पर मेहंदी का रंग जब आप उसमें मिलाएंगी ये 5 चीजें
साटिन के तकिये का करें यूज़
साटिन के तकिये पर कमाल की नींद तो आएगी ही राजकुमारी जैसी फीलिंग भी आएगी लेकिन इसका असल फायदा होगा आपके कर्ली हेयर को। साटन के तकिए पर सोने से सुबह उठकर आपके कर्ली हेयर आपको परेशान नहीं करेंगे। साटिन हेयर को उलझने या उनमें गांठ नहीं लगने देता।
Read more: शहद और नींबू दोनों का मिश्रण है रामबाण, चंद दिनों में आता है बालों और चेहरे पर निखार
सही कंघे का करें यूज़
आपके बाल अलग और खास हैं तो कंघा भी खास होना चाहिए। नॉर्मल कंघे से कर्ली बाल ज्यादा टूटते और उलझते हैं इसलिए चौड़ें दांतों वाले कंघे का इस्तेमाल करें। कर्ली हेयर स्टाइल करने के लिए जब हेयर गीले हों तभी कंघी कर लें। सूखे बालों पर कंघी करने से कर्ल शेप खराब होगी और बाल ज्यादा उलझेंगे। अगर आप चाहती हैं आपके कर्ली हेयर लंबे टाइम तक खूबसूरत और कर्ली नजर आए तो इस टिप्स को जरूर यूज़ करके देखें।
ड्रायर को कहें बिग नो
ब्लो ड्राइ करने या स्ट्रेटनिंग करने से आपके अनमोल कर्ल्स को सिर्फ नुकसान ही होगा और इससे बालों की जान खत्म होगी। सेहतमंद और सुलझे बालों के लिए अपने बालों को नैचुरल तरीके से सूखने दें। अगर ड्रायर का इस्तेमाल करना जरूरी ही हो तो ड्रायर को लो सेटिंग पर रखें ताकि हीट का आपके हेयर पर कम से कम असर पड़े।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों