herzindagi
shraddha Main

Happy Birthday: श्रद्धा कपूर को हेल्दी रहने के लिए डांस करना है पसंद, जानें इनके ब्यूटी सीक्रेट्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती हैं और एक अच्छा स्किन केयर रूटीन अपनाती हैं। यहां हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के ब्यूटी सीक्रेट्स बताएंगे-
Editorial
Updated:- 2022-03-03, 10:28 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की सोशल मीडिया पर कई मिलियन फैन-फॉलोविंग है। क्योंकि यह न सिर्फ मेकअप बल्कि स्किन केयर टिप्स भी फैंस के साथ शेयर करती हैं। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम की पोस्ट के जरिए बताया है कि वह हमेशा टी ट्री और विटामिन-ई युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। श्रद्धा हमेशा मेकअप में कुछ न कुछ नया ट्राई करती हैं, जैसे बोल्ड लिपस्टिक या स्मोकी आई लुक। यहां हम आपको श्रद्धा कपूर की फिटनेस और मेकअप टिप्स के बारे में बताएंगे।

आपको बता दें कि आज श्रद्धा कपूर का बर्थ डे हैं। 30 प्‍लस की उम्र में भी श्रद्धा मात्र 25 वर्ष की ही नजर आती हैं। चलिए जानते हैं कि श्रद्धा अपनी स्किन और हेल्‍थ का ध्‍यान कैसे रखती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:फेस पर किया है मेकअप तो कुछ ऐसे अप्लाई करें सनस्क्रीन

ट्राई करें डिफ्रेंट आई लुक

shraddha eye look inside

मेकअप के मामले में श्रद्धा नई-नई चीजें अक्सर ट्राई करती हैं। इस फोटो में ब्लैक ड्रेस को नया लुक देने के लिए श्रद्धा ने ब्लैक स्मोकी आई लुक कैरी किया है, जिसमें आंखों के ऊपर ब्लैक आईशैडो लगाई है और नीचे बोल्ड काजल लगाया है। इतना ही नहीं, स्मोकी आई लुक को डिफ्रेंट बनाने के लिए आईब्रो को भी बोल्ड किया है। न्यूड कलर की लिपस्टिक के साथ श्रद्धा का यह लुक काफी अच्छा लग रहा है।

बोल्ड लिपस्टिक शेड

shraddha lipstick inside

चेहरे को लाइट-अप करने के लिए ब्राइट रेड कलर की लिपस्टिक आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। श्रद्धा ने ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस के साथ बोल्ड रेड लिपस्टिक लगाई है, जो उनके फेस पर एक अलग ग्लो लाने का काम कर रही है। क्योंकि लिपस्टिक का कलर पहले से ही डार्क है, इसलिए श्रद्धा ने हल्का-सा ब्लैक आईलाइनर और मस्कारा कैरी किया है। स्ट्रेट बालों के साथ श्रद्धा कपूर का यह लुक परफेक्ट लग रहा है।

कंसीलर है श्रद्धा का फेवरेट

shraddha consealer inside

कई पब्लिकेशन को दिए इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया है कि उन्हें कंसीलर लगाना बेहद पसंद है। क्योंकि इससे चेहरे के दाग-धब्बे दिखाई नहीं देते हैं और मेकअप परफेक्ट लगता है। अपनी आंखों के नीचे डार्क सर्कल को छिपाने के लिए लड़कियां कंसीलर का इस्तेमाल करती हैं और श्रद्धा कपूर का मानना है कि यह बेस्ट मेकअप प्रोडक्ट्स में से एक है।

इसे जरूर पढ़ें:विंटर स्किन केयर से जुड़े इन मिथ पर न करें भरोसा

टी ट्री ऑयल और विटामिन-ई युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स

shraddhaa inside

श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में बताया था कि वह स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए नेचुरल स्किन प्रोडक्ट इस्तेमाल करती हैं। टी ट्री और विटामिन-ई युक्त स्किन केयर प्रोडक्ट्स श्रद्धा कपूर के फेवरेट हैं, क्योंकि यह त्वचा को हेल्दी बनाए रखते हैं। अगर आप भी अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो टी ट्री और विटामिन-ई युक्त मॉइश्चराइजर और बॉडी वॉश इस्तेमाल कर सकती हैं।

हेल्दी रहने के लिए डांस है पसंद

shraddha fitness inside

श्रद्धा कपूर एक्सरसाइज करने के अलावा हेल्दी रहने के लिए डांस करना बेहद पसंद करती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम की एक पोस्ट में लिखा था कि जब वह छोटी थीं, तब भी उन्हें डांस करना पसंद था, चाहे डांस स्टेप में कितनी भी गलतियां क्यों न हों। आज भी श्रद्धा कपूर हेल्दी रहने के लिए डांस करती हैं और खुद के साथ समय बिताती हैं।

एक्सरसाइज है जरूरी

shraddha skin care inside

फिट रहने के लिए सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें लिखा था कि वह घर में या छत पर एक्सरसाइज करना बेहद पसंद करती हैं। भले ही लॉकडाउन रहा हो, लेकिन श्रद्धा ने वीडियो कॉल पर अपने फिटनेस ट्रेनर से सलाह लेकर एक्सरसाइज करना नहीं छोड़ा था।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Shraddha Kapoor

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।