कई वर्षों से त्वचा को निखारने का सबसे प्रसिद्द नुस्खा त्वचा पर उबटन का इस्तेमाल करना है। आजकल सौंदर्य के लिए कई तरह के प्रोडट्स चलन में हैं लेकिन फिर भी घरेलू नुस्खों को नकारा नहीं जा सकता है। ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खों में से एक है सरसों के दानोंसे बनने वाले फेस पैक्स। सरसों के दानों से तैयार ये फेस पैक्स आपकी त्वचा में ग्लो तो लाएंगे ही, साथ ही त्वचा की खूबसूरती भी बढ़ाएं।
सरसों के फायदे
त्वचा और बालों पर सरसों का उपयोग करने का सबसे आम रूप तेल है जो सरसों के दानों से निकाला जाता है। इसके कई फायदे हैं जैसे रूखी त्वचा में नयी जान डालना और बालों की खूबसूरती बढ़ाना।
सरसों पाउडर फेस पैक
सामग्री
- सरसों के दानों का पाउडर 1/2 चम्मच
- बेसन -1 चम्मच
- तिल का तेल -1/2 चम्मच
- पानी -आवश्यकतानुसार
बनाने की विधि
एक बाउल में सारी सामग्रियां लें और सारी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: कलौंजी से बने इन फेस मास्क से पाएं ग्लोइंग स्किन
इस्तेमाल का तरीका
- अपनी त्वचा पर हलके हाथों से ये फेस पैक अप्लाई करें।
- तिल के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है जो त्वचा की खूबसूरती बढाती है।
- इस फेस पैक का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार कर सकती हैं।
- ये पैक यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से त्वचा की रक्षा करता है।
सरसों और चावल का फेस पैक
सामग्री
- चावल का आटा -1 चम्मच
- सरसों का बीज- 1/2 चम्मच
- शहद - 1/2 टी स्पून
बनाने का तरीका
सभी सामग्रियों को एक बाउल में लेकर एक साथ मिलाकर इसका पेस्ट तैयार कर लें।
इस्तेमाल का तरीका
- तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं इसे एक मास्क की तरह चेहरे पर अप्लाई करें और थोड़ी देर लगा रहने दें।
- इसे 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। पेस्ट सूख जाने पर इसे गुनगुने पानी से धो लें।
- इस होममेड राइस और सरसों के पाउडर को एक हफ्ते में 2 बार लगाने से फाइन लाइन्स, झुर्रियां और डार्क स्पॉट्स कम हो जाएंगे।
सरसों और एलो वेरा फेसमास्क
सामग्री
- एलोवेरा जेल -1 चम्मच
- सरसों के दानों का पाउडर -1/2 चम्मच
- शहद-1/2 चम्मच
इसे जरूर पढ़ें: मेनोपॉज़ के समय त्वचा की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
बनाने का तरीका
- एक बाउल लें और उसमें सारी सामग्रियों को डालकर एक साथ मिला लें।
- इन सभी सामग्रियों का एक पेस्ट तैयार कर लें।
इस्तेमाल का तरीका
- तैयार पेस्ट को अच्छी तरह से चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
- फेस पैक सूख जाने पर पानी से इसे अच्छी तरह से साफ़ कर लें।
- आपकी त्वचा ग्लोइंग दिखेगी।
यहां बताए गए सभी पैक्स पूरी तरह से प्राकृतिक हैं जिनका कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं है। लेकिन सरसों की प्रकृति थोड़ी कड़वाहट भरी हो सकती है। इसलिए इन पैक्स का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करके जरूर देख लें कि ये आपकी त्वचा के लिए उपयुक्त है या नहीं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: free pik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों