नहाने के 5 मिनट पहले चेहरे पर लगा लें ये चीज, इचिंग की प्रॉब्लम से मिल सकता है छुटकारा

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाली इचिंग और बाकि समस्याओं से काफी परेशान है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप इचिंग से निजात पा सकती हैं।
image

खूबसूरत चेहरा पाने के लिए अधिकतर लड़कियां काफी परेशान रहती हैं, क्योंकि चेहरे पर होने वाली फुंसियां दाग धब्बे और रैशेज चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिससे कुछ लड़कियां परेशान हो जाती हैं। यही नहीं इनमें से कुछ लड़कियां तो ऐसी है, जो पिंपल्स और दाग धब्बों से छुटकारा पाने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट की सहायता लेती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा दवाइयों का सेवन करना सेहत के साथ-साथ स्किन को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाली इन समस्याओं से काफी परेशान है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे नुस्खे बताएंगे, जिसे फॉलो कर आप इचिंग से निजात पा सकती हैं और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आइए जानते हैं उन नुस्खे के बारे में।

बनाएं ये खास फेस पैक

beth

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्ष के मुताबिक पिंपल्स, रैशेज हमारे चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं। इससे बचने के लिए आप रोजाना सुबह नहाने से पहले एक छोटा सा काम कर सकती हैं। आपको नहाने के पहले अपने चेहरे पर एक खास फेस पैक लगाना होगा। यह फेस पैक आपके चेहरे से पिंपल्स, रैशेज, इरिटेशन की प्रॉब्लम को दूर करेगा साथ ही आपके चेहरे पर निखार ला सकता है। आईए जानते हैं इस फेस पैक को बनाने का तरीका।

यह भी पढ़ें:शॉवर के बाद होने वाली स्किन इचिंग को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके

फेस पैक बनाने का तरीका

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने आगे कहा कि नहाने के 20 से 25 मिनट पहले आपको एक पेस्ट तैयार करना होगा। इसके लिए एक कटोरी में एलोवेरा जेल, थोड़ा शहद, कुछ बूंद गुलाब जल और एक चम्मच मलाई इन सभी चीजों का इस्तेमाल कर आप पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा कर रखें, जब यह अच्छी तरह सूख जाए, तब कच्चे दूध की मदद से अपने चेहरे की मसाज करें।

मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

iching problem (1)

आपको मसाज कम से कम 5 मिनट तक करनी है। मसाज करने के बाद आप अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें। जब चेहरा सुख जाए तब आप अपने चेहरे पर जेल या फिर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक को इस्तेमाल करने के बाद आप अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियों से निजात पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें:ब्‍लीचिंग से हो गई हैं इचिंग तो इन 3 टिप्‍स से पाएं छुटकारा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP