पूरे दिन महकना चाहती हैं आप तो इन जगहों पर जरूर लगाएं परफ्यूम

अगर आप चाहती हैं कि आपके परफ्यूम की महक पूरा दिन बरकरार रहे तो आप इन जगहों पर परफ्यूम जरूर लगाएं।

perfume on these spots

जब आप पूरा दिन महकती हैं तो इससे यकीनन आपका मूड काफी अच्छा रहता है। वैसे भी खुशबू सिर्फ आपको ही नहीं, बल्कि आपके आसपास के लोगों को भी प्रभावित करती है। बहुत सी लड़कियां तरह-तरह के परफ्यूम लगाना पसंद करती हैं लेकिन उन्हें अक्सर यही शिकायत होती है कि परफ्यूम की महक कुछ ही देर में गायब हो जाती है। आप चाहे कितना भी महंगे से महंगा परफ्यूम खरीद लें, अगर आप उसे सही तरह से लगाने का तरीका नहीं जानती हैं तो आपको यह समस्या हमेशा बनी रहेगी। आमतौर पर लड़कियां अपने कपड़ों के उपर या फिर अंडर आर्म्स में परफ्यूम लगाती हैं। परफ्यूम लगाने का यह तरीका गलत है। दरअसल, शरीर में ऐसे कई हिस्से होते हैं, जहां पर हम लोग परफ्यूम अप्लाई नहीं करते, जबकि इन जगहों पर परफ्यूम लगाने से उसकी महक लॉन्ग लास्टिंग बनती है। तो चलिए आज हम आपको परफ्यूम लगाने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं-

इसे भी पढ़ें:Dorall Collection के Sweet Secrets Perfume का रिव्यू: HZ Tried And Tested

लगाएं बालों में

perfume on these spots to make it last longer  inside two

जी हां, सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन अगर आप अपने बालों के उपर परफ्यूम लगाती हैं तो उसकी महक काफी लंबे समय तक टिकी रहती है। हालांकि बालों में परफ्यूम लगाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सबसे पहले तो आप साफ व धुले बालों में ही इसे अप्लाई करें। अगर आपके बाल गंदे होंगे या उनमें तेल लगा होगा तो इससे परफ्यूम की महक बदल जाएगी। दूसरा, कभी भी बेहद नजदीक से बालों में परफ्यूम अप्लाई न करें। दरअसल, परफ्यूम में एल्कोहल होता है और अगर आप इसे बेहद नजदीक से लगाते हैं तो यह आपके बालों को ड्राई बना सकता है। आप परफ्यूम को बालों से दो से आठ इंच की दूरी पर ही स्प्रे करें।

पल्स प्वाइंट

perfume on these spots to make it last longer  inside three

परफ्यूम को पल्स प्वाइंट पर लगाने से उसकी महक काफी देर तक बरकरार रहती है। ये शरीर पर स्थान हैं जहां रक्त वाहिकाएं त्वचा के सबसे करीब होती हैं। यह जगहें गर्मी पैदा करती हैं, जिससे आपके शरीर से आसपास के वातावरण में महक फैलती है। कोहनी का अंदरूनी हिस्सा, गले के नीचे, ईयर लोब्स के पीछे, घुटनों के पीछे, कलाई का इनर भाग कुछ ऐसे ही हिस्से हैं और इसलिए आपको इन जगहों पर परफ्यूम जरूर लगाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:अगर देर तर बिखेरनी है खुशबू तो परफ़्यूम ख़रीदने से पहले इन बातों का रखें ख़्याल

रखें इसका ध्यान

perfume on these spots to make it last longer  inside one

बेहतरीन तरीके से महकने के लिए आपको छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे-परफ्यूम को हमेशा स्प्रे करें, उसे कभी भी रगड़े नहीं। ऐसा करने से परफ्यूम के माल्यीक्यूल्स टूटते हैं और महक जल्द ही खत्म हो जाती है। कभी भी परफ्यूम को कपड़ों पर स्प्रे न करें। अगर आप बेस्ट रिजल्ट चाहती हैं तो उसे सीधा स्किन पर ही अप्लाई करना अच्छा रहता है।

अगर आपकी स्किन ड्राई होगी तो परफ्यूम की महक जल्द खत्म हो जाएगी। इसलिए पहले ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर को अप्लाई करें और उसके बाद ही परफ्यूम लगाएं। वैसे अगर आप चाहें तो पहले स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाएं और उसके बाद ही परफ्यूम अप्लाई करें। परफ्यूम की बूंदें पेट्रोलियम जेली से चिपक जाएगी और फिर आप आसानी से पूरा दिन महकेंगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP