herzindagi
aashka goradia talking about her lip surgery main

मुझे Fuller लिप्स चाहिए थे और मैंने करवा लिए, यह मेरी चॉइस है- आशका गरोडिया

आशका ने बताया कि मेकअप का इस्तेमाल 7000 सालों पहले होता आ रहा है, लिपस्टिक आज से 5000 साल पहले से इस दुनिया में मौजूद है। तो देखा जाए तो इतने सालों से बेहतर दिखने का Obsession चला आ रहा है।
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-17, 18:36 IST

चेहरे को और ज्यादा सुन्दर और सुडौल बनाने के लिए सेलेब्रिटीज़ सिर्फ मेकअप का ही इस्तेमाल नहीं करते, इसके लिए वो कई बार प्लास्टिक सर्जरी जैसे तरह-तरह एक ऑपरेशन्स भी करवाते हैं। अब सवाल यह उठता है कि जो लड़कियां प्लास्टिक सर्जरी करवाती हैं, उन्हें Fake क्यूँ कहा जाता है? यह सवाल उठाया है हाल ही में शो ‘नागिन’ में दिखाई दी गईं आशका गरोडिया ने।

आशका कहती हैं कि आज का ज़माना इनर ब्यूटी की बारे में कितना कुछ कहता है, नो फ़िल्टर जैसे शब्दों का मतलब भी समझता है और तो और कुछ भी करने की सबकी अपनी चॉइस होती है, यह बता भी समझता है मगर, जब कोई अभिनेत्री प्लास्टिक सर्जरी करवाती है तो उसे क्रिटीसाइज़ किया जाता है। आइये आपको बतातें हैं कि आशका इस बारे में और क्या कहती हैं-

7000 सालों से चला आ रहा है, बेहतर दिखने का Obsession

aashka goradia talking about her lip surgery inside

Image Courtesy: @aashkagoradia/Instagram

आशका ने बताया कि मेकअप का इस्तेमाल 7000 सालों पहले होता आ रहा है, लिपस्टिक आज से 5000 साल पहले से इस दुनिया में मौजूद है। तो देखा जाए तो इतने सालों से बेहतर दिखने का Obsession चला आ रहा है। टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है और हम इसका इस्तेमाल भी कर रहे है। इसी तरह मेकअप और ब्यूटी वर्ल्ड में भी चीजें आगे बढ़ी हैं तो हम उसका इस्तेमाल क्यूँ ना करें। डिमांड है इसलिए चीज़े बन रही हैं ना? तो ऐसे में को लड़की अपने चेहरे पर कुछ करवाती है तो हम उसे ‘प्लास्टिक’ या ‘Fake Face’ क्यूँ कहते हैं?

लड़कियां खुद नहीं बता पातीं कि हां उन्होंने ऑपरेशन करवाया है

 aashka goradia lip surgery

Image Courtesy: @aashkagoradia/Instagram

सोशल मीडिया पर हम कई आर्टिकल्स पढ़ते हैं जिसमें हमारे पुरानी तस्वीर और नई तस्वीर लगी होती है और लोग उस पर कमेंट करते हैं कि ये Fake Face है, प्लास्टिक सर्जरी करवाई है और बही कई भद्दे कमेंट्स हमने पढ़े हैं। ऐसे में वो लड़की चाहे भी तो सामने आकर ये नहीं कह पातीं कि हाँ करवाई है प्लास्टिक सर्जरी! वो इसे छुपाती हैं और लोग उन्हें जज करेंगे, इस चक्कर में कभी अपना मुंह नहीं खोलतीं।

मुझे Fuller लिप्स चाहिए थे और मैंने करवा लिए, यह मेरी चॉइस है

aashka goradia talking about her lip surgery

Image Courtesy: @aashkagoradia/Instagram

अपने बारे में बात करते हुए आशका ने आगे कहा कि मैं इस इंडस्ट्री में तकरीबन 16 सालों से हूँ और ज़ाहिर सी बात है कि मैं वैसी की वैसी नहीं दिख सकती। मेरी उम्र बढ़ रही है और मैं चाहती थी कि मेरे लिप्स Fuller हों तो, मैंने तय किया कि इसे ब्यूटी टेक्नोलॉजी के ज़रिये करवाया जाए। लेकिन इस बारे में 20 लोगों के सामने मुझसे पूछा जाता है कि मैंने इसके लिए कितना प्लास्टिक इस्तेमाल किया है, ऐसे सवालों का जवाब मैं इस तरह नहीं देना चाहती। हां मुझे मेरे चेहरे पर कुछ चेंजेज करवाने थे और मैंने करवाए, यह मेरी चॉइस है। I am my own sculptor, I am my own painter!"

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।