इन 7 सिंपल स्टेप्स में करें घर पर ही फेशियल मसाज

स्पा जाकर फेशियल मसाज कराने से अच्छा है कि आप घर पर ही सही तरीका सीखकर मसाज करें। फेशियल मसाज घर पर कैसे कर सकती हैं इस आर्टिकल में जानें।

how to do facial massage

फेशियल मसाज, अपने चेहरे की त्वचा और मांसपेशियों को रिजूवनेट और रिलैक्स करने का सबसे अच्छा तरीका है। मसाज करने से आपका तनाव कम होता है और आपका मूड अच्छा रहता है। हममें से अधिकांश लोगों के पास फेशियल मसाज करने का समय ही नहीं होता। वहीं, कुछ इसे करने से इसलिए कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है यह सिर्फ स्पा में ही संभव है।

आपको बता दें कि आप घर पर भी स्पा जैसे फेशियल मसाज का मजा ले सकती हैं। बस जरूरी है कि आप कुछ सही टेकनीक और स्टेप्स को समझकर ही फेशियल मसाज करें। स्टेप बाई स्टेप आप कैसे मसाज कर सकती हैं, वो हम इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं।

मसाज से पहले ध्यान रखने वाली बातें

facial massage easy steps

मसाज शुरू करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आप चेहरे की मसाज सही ढंग से करें उसके लिए जो बातें आपको ध्यान रखनी चाहिए, वे इस प्रकार हैं-

  • अपने चेहरे को मसाज करने से पहले एक माइल्ड क्लींजर से साफ कर लें।
  • अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो चेहरे पर आर्गन, आलमंड या मरुआ ऑयल लगाएं। ऑयली स्किन के लिए जोजोबा या ग्रेप सीड ऑयल चुनें और एक्ने-प्रोन स्किन के लिए एलोवेरा या फिर मोरिंगा ऑयल चुनें।
  • अगर आप ऑयल नहीं लगाना चाहती हैं, तो फिर किसी अच्छे मॉइश्चराइजर या फिर क्रीम का उपयोग करें।
  • आप चेहरे की मसाज साफ हाथों से या फिर जेड रोलर की मदद से भी कर सकती हैं।

फोरहेड पर मसाज का सही तरीका

  • अपने नकल्स को (उंगलियां मोड़कर) अपने माथे पर रखें। ध्यान रहे कि यह आइब्रो के बीच में हों।
  • अब नकल्स को धीरे-धीरे ऊपर हेयरलाइन की ओर ले जाएं और फिर अपने टेंपल्स की तरफ साइड में लाएं। इसे स्क्रैपिंग मोशन में करना है।
  • बस ऐसे ही लगभग पांच मिनट इस तरह से करती रहें।

आई एरिया पर मसाज का सही तरीका

  • अपनी मिडल और इंडेक्स फिंगर की टिप्स को अपने टेंपल पर रखें।
  • अब उंगलियों को आई एरिया पर ग्लाइड करते हुए नाक तक ले जाएं।
  • अब इसे ऐसे ही सरकाते हुए आइब्रो तक ले जाएं और फिर आंखों के नीचे ले आएं। ऐसे करते हुए एक ओवल पाथ बनाएं।
  • इससे आप रिलैक्स महसूस करेंगी और आपकी स्किन भी टाइट होगी।इस मसाज को भी पांच बार दोहराएं।

गाल पर मसाज करने का सही तरीका

cheek massage  steps for facial massage

  • गालों पर मसाज करते हुए पहले अपनी त्वचा को वॉर्मअप कर लें।अपनी उंगलियां मोड़कर नोज ब्रिज के पास अपने गालों पर रखनी है।
  • अब नकल्स को धीरे-धीरे अपने गालों से कान की तरफ ले जाएं।
  • इसी तरह आपको यह मसाज पांच बार दोहरानी है।

माउथ एरिया पर मसाज का सही तरीका

  • अपने दोनों हाथों की इंडेक्स और मिडल फिंगर को मुंह के पास रखें। ऐसा करते हुए 'वी' का साइन बनेगा।
  • इन्हें इस तरह से रखना है कि आपकी इंडेक्स फिंगर आपके अपर लिप पर हो और मिडिल फिंगर लोअर लिप पर हो।
  • अब थोड़ा सा दबाव देते हुए उंगलियों को कानों की तरफ ले जाएं।
  • इस मसाज को पांच बार दोहराने से आपके मुंह के पास लटकने वाली त्वचा में कसाव आएगा।

चिन पर मसाज का सही तरीका

  • अब अपने नकल्स को अपनी चिन पर इस तरह रखें कि जॉलाइन नकल्स के बीच में रहे।
  • धीरे से नकल्स को ऊपर की ओर, जॉलाइन को भी मसाज करते हुए अपने कानों की ओर लेकर जाएं।
  • जब आप यह मसाज कर रही हों तो आपको गहरी सांस लेनी है। इसी तरह आपको यह मूवमेंट पांच बार दोहराना है।

गर्दन पर मसाज का सही तरीका

how to massage your neck

  • अपनी उंगलियों को मोड़कर नकल्स बनाएं और अपनी चिन के नीचे रखें।
  • इन्हें धीरे-धीरे नीचे कॉलरबोन की तरफ लाएं।
  • इन मूवमेंट्स को जॉलाइन तक ले जाते हुए और फिर नीचे कॉलरबोन तक लाएं।
  • इस तरह से ऐसा आपको पांच बार दोहराना है। इसे करने से आपकी गर्दन का फैट कम होगा और त्वचा में भी कसाव आएगा।

चेहरे की पूरी आउटलाइन पर मसाज करने का तरीका

  • अपने नकल्स को अपनी आइब्रो के बीच में रखें।
  • अब इन्हें पहले ऊपर हेयरलाइन की तरफ ले जाएं, फिर धीरे-धीरे टेंपल्स की तरफ लाएं।
  • अब इन्हें आपके फेस पर साइड से नीचे, अपनी जॉलाइन से स्लाइड करते हुए कॉलरबोन तक ले जाएं।
  • इन स्टेप्स को करने के बाद अपनी हथेलियों को चेहरे पर रखें और धीमा दबाव बनाते हुए डीप ब्रेथ लें। ऐसा करने से आप रिलैक्स महसूस करेंगी।

ये बहुत ही बेसिक और सिंपल फेशियल मसाज टेकनीक हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर कर सकती हैं। इन स्टेप्स को जरूर फॉलो करें। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit : freepik.com & foreo.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP