herzindagi
best tips to grow eyebrows

मानसून में Eyebrows को बनाना है और घना तो करें ये काम

अपनी आइब्रो को हेल्दी रखने के लिए आप बहुत कुछ ट्राई करते होंगे, लेकिन ये सिंपल टिप्स आपके लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2021-07-27, 18:15 IST

मानसून वो सीजन है जिसमें बहुत सारी स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं हमें परेशान करती हैं। एक तरफ देखा जाए तो बालों का झड़ना शुरू हो जाता है और स्कैल्प में फंगल इन्फेक्शन के बढ़ने का ये सबसे आम सीजन है और दूसरी तरफ स्किन में पिंपल्स, खुजली आदि की समस्याएं भी होने लगती हैं। इस सीजन में ह्यूमिडिटी के कारण भी कई सारी समस्याएं होती हैं और उनमें से एक है आइब्रो के बालों का झड़ना।

आपने देखा होगा कि इस सीजन में भी आपकी आइब्रो भी झड़ने लगती हैं और उनके आस-पास पसीना आने लगता है। आइब्रो की ये समस्या उन लोगों के लिए ज्यादा बड़ी हो जाती है जिनकी आइब्रो पहले से ही काफी पतली हैं। ऐसे में अपनी आइब्रो को और घना बनाने के ये पांच टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं।

1. कैस्टर ऑयल

आइब्रो ही नहीं शरीर में हर जगह कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल काफी अच्छा माना जाता है। हेयर ग्रोथ के लिए इसे एक अचूक रेमेडी समझा जाता है और ऐसे में आइब्रो को और घना बनाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या करें?

  • कैस्टर ऑयल के कुछ ड्रॉप्स अपनी उंगलियों में लेकर आइब्रो में मसाज करें।
  • इसे 10 मिनट तक ऐसे ही रखें और फिर कॉटन से पोछकर चेहरा धो लें।
  • चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएंगे तो अच्छा रहेगा।
  • ये रेमेडी आप हर दूसरे दिन कर सकते हैं।

eyebrows care in monsoon

इसे जरूर पढ़ें- रफ स्किन से हैं परेशान तो चेहरे की सफाई करते समय अपनाएं ये 2 ट्रिक्स

2. विटामिन-ई और बादाम तेल

विटामिन-ई का इस्तेमाल कई चीजों में किया जाता है और इसके जैसा न्यूट्रिएंट हेयर ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। इसी तरह से बादाम तेल भी स्किन को पोषण देकर इन्फेक्शन खत्म करने का काम करता है। ये दोनों आपकी आइब्रो को घना बनाने में मदद करेंगे।

क्या करें?

  • एक विटामिन-ई कैप्सूल का ऑयल और थोड़ा सा बादाम तेल लेकर आइब्रो में उंगलियों के टिप्स से लगाएं।
  • इसे 30 मिनट तक वहीं लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
  • आप मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करने के बाद चेहरा धो सकते हैं ऐसे में साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल नहीं करना होगा।

monsoon and eyebrows

3. प्याज का रस

प्यार के रस में बहुत सारा सल्फर और कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं। ये हेयर ग्रोथ के लिए अचूक नुस्खा माना जाता है और आप इसे आइब्रो में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। पर ध्यान रखें कि इससे बहुत ज्यादा बदबू आती है।

क्या करें?

  • प्याज को ग्रेट करके अपनी आइब्रो में उसका रस लगाएं।
  • इसे 1 घंटे तक लगे रहने दें।
  • इसके बाद नींबू के रस और रुई की मदद से इसे साफ करें वर्ना बदबू बनी रहेगी।
  • फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। हफ्ते में दो बार आप ये तरीका आजमा सकते हैं।

4. मेथी

मेथी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जिससे बाल हेल्दी और शाइनी बनते हैं। हेयर फॉलिकल्स को अगर प्रोटीन मिलता रहे तो वो झड़ना बंद हो जाते हैं।

क्या करें?

  • मेथी दानों को रात भर भिगो कर रखें और फिर सुबह ग्राइंड कर पेस्ट बनाएं।
  • इस पेस्ट को आइब्रो पर लगाएं और 30-45 मिनट तक लगे रहने दें।
  • इसे गुनगुने पानी से साफ करें।
  • इस रेमेडी को आप हफ्ते में दो बार कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- रात की बची हुई रोटी से बनाया जा सकता है स्क्रब, ड्राई स्किन वालों के लिए है अच्छा उपाय

5. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल भी उनमें से एक है जो आइब्रो की समस्या को कम कर सकता है। दरअसल, एलोवेरा में एलोनिन नामक एक कम्पाउंड होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। यही कारण है कि इसे बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए।

क्या करें?

  • ताज़ा एलोवेरा जेल से अपनी आइब्रो को मसाज करें।
  • इसे एब्जॉर्ब होने दें।
  • ये नाइट टाइम स्किन केयर रूटीन बन सकता है।
  • इससे आपके आइब्रो के बाल धीरे-धीरे बढ़ने लगेंगे।

ये सारे टिप्स पढ़ने में आपको बहुत साधारण लग रहे होंगे, लेकिन यकीन मानिए ये बहुत कारगर हैं और ये वो चीज़ें हैं जो न सिर्फ स्किन से फंगल इन्फेक्शन को हटाएंगी बल्कि आइब्रो को घना भी बनाएंगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।