मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसके लिए आपको इंटरनेट पर काफी लुक्स और इन्हें क्रिएट करने के लिए काफी वीडियोज भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इन मेकअप की बात करें तो आई मेकअप का रोल अहम होता है।
आई मेकअप की बात करें तो अधिकतर हम समय बचाने और जानकारी कम होने के कारण ज्यादा ताम-झाम वाले आई मेकअप को नहीं चुनते हैं और केवल काजल लगाकर ही लुक को कम्प्लीट कर लेते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे आई मेकअप लुक्स जिन्हें आप काजल पेंसिल की ही मदद से केवल 5 मिनट से भी कम समय में आसानी से क्रिएट कर सकती हैं।
स्मोकी आई मेकअप लुक
View this post on Instagram
- स्मोकी आई मेकअप खासकर नाइट पार्टी लुक के लिए चुना जाता है।
- अगर आप मेकअप की थोड़ी बहुत भी जानकारी रखती हैं तो ही इस तरह का ग्लैमरस और बोल्ड आई मेकअप खुद करें अन्यथा यह आपका पूरा लुक बिगाड़ भी सकता है।
- इसके लिए आप सबसे पहले आंखों के लिड एरिया पर काजल पेंसिल को गोलाई में लगा लें।
- इसके बाद आप इसे ब्लैक आई शैडो की सहायता लेकर अंदर की तरफ ही ब्लेंड करें।
- क्रीज एरिया के लिए आप न्यूट्रल कलर को चुनें।
- ऐसा करने से आपका आई मेकअप काई क्लीन नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें:ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान
स्मज काजल-आईलाइनर लुक
- देखने मेंइस तरह का लुक काफी वार्म नजर आता है, लेकिन असल में यह भी काफी बोल्ड लुक देने में मदद करता है।
- इस तरह के लुक को आप रेड कलर के आउटफिट के साथ कर सकती हैं।
- वहीं सबसे पहले आप आंखों ऊपर आईलाइनर की तरह काजल पेंसिल को लगा लें।
- इसके बाद आप स्मजर ब्रश से वार्म ब्राउन कलर के आई शैडो लेकर आंखों के ऊपर लगे काजल को ब्लेंड कर लें।
- इस तरह आप हल्के हाथों के दबाव से वार्म स्मज आई मेकअप लुक को पूरा कर पाएंगी।
इसे भी पढ़ें:बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
कोहल आई मेकअप लुक
View this post on Instagram
- वैसे तो आपने काफी तरह की कैट आई आपने देखें होंगे, लेकिन इस तरह से लोअर लैश लाइन पर बोल्ड काजल भी आपको परफेक्ट कैट आई लुक देने में मदद करता है।
- इसके लिए आप काजल को आंखों की नीचे की वॉटरलाइन में लगा लें।
- स्म्जर ब्रश की सहायता लेकर ब्राउन कलर से इसे नीचली तरफ से आउटर कार्नर की तरफ विंग देते हुए ब्लेंड कर लें।
- ध्यान रहे कि इसे आप ज्यादा फैलाए नहीं अन्यथा आपका पूरा आई मेकअप खराब हो सकता है।
अगर आपको काजल पेंसिल की मदद से केवल 5 मिनट में क्रिएट किए जाने वाले ये मेकअप लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों