Lips Care In Winter: ठंडी हवा की वजह से फटने लगे हैं होंठ, तो इसके लिए ट्राई करें ये 5 मिनट वाले घरेलू नुस्खे

ठंड में अक्सर होंठ फटने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप कुछ ऐसे नुस्खों को ट्राई करें, जिससे लिप्स ड्राई नजर न आए। इससे आपके लिप्स पर जलन भी नहीं होगी। होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे।
Chapped lips

सर्दियों का मौसम सिर्फ शरीर को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है। बल्कि ये मौसम हमारी स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सर्दी में चलने वाली ठंडी हवा हमारे त्वचा की नमी को सोख लेती है। इससे स्किन ड्राई और डल हो जाती है। चेहरे पर डार्कनेस तो होंठ फटने लगते हैं। अगर आपको भी सर्दी में ज्यादा होंठ फटते हैं, तो इनकी केयर के लिए घरेलू नुस्खों को ट्राई करना शुरू करें। कुछ ऐसे नुस्खे जिसे ट्राई करने में सिर्फ 5 मिनट लगे। आपको होंठ कम फटे। इसके लिए आप आर्टिकल में बताए गए नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं। ये आसानी से बन जाते हैं। साथ ही, इसे आप लिप्स पर भी लगा सकती हैं।

गुलाब की पंखुड़ियां और दूध

Rose petals and milk

गुलाब की पंखुड़ियों से त्वचा सॉफ्ट हो जाती है। वहीं दूध त्वचा में नमी को पैदा करता है। इसलिए आप इन दोनों का इस्तेमाल अपने होंठ के लिए कर सकते हैं। इसमें किसी तरह का कोई केमिकल मौजूद नहीं होता है।

इस तरह लगाएं गुलाब की पंखुड़ियां और दूध

  • आपको पहले गुलाब की पंखुड़ियों को अलग करना है।
  • इसके बाद इसे पानी से साफ करके 2 चम्मच दूध के साथ पीस लेना है।
  • इसे होंठो पर लगाएं और 5 मिनट बाद साफ कर लें।
  • इसे लगाने से कुछ समय बाद आपके होंठ सॉफ्ट और गुलाबी नजर आएंगे।

एलोवेरा जेल और शहद

Soft lips care

एलोवेरा जेल स्किन के लिए अच्छा होता है। इसका इस्तेमाल आपको जरूर करना चाहिए। इसके साथ आप शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके होंठ पर नमी बनी रहेगी।

इसे भी पढ़ें: बड़े काम का है लिप बाम, बस जान लें उससे जुड़े ये अमेजिंग हैक्स

इस तरह इस्तेमाल करें एलोवेरा जेल और शहद

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में फ्रेश एलोवेरा जेल निकालना है।
  • अब इसमें 1 चम्मच शहद लेना है।
  • इन दोनों चीजों को मिक्स करके होंठ पर लगाना है।
  • इसके बाद 5 मिनट बाद होंठ को साफ कर लेना है।
  • इसे लगाने से आपके होंठ पर सॉफ्टनेस आ जाएगी।

इस तरह के नुस्खे को ट्राई करेंगी, तो आपके होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे। साथ ही, आपको बाजार के लिप बाम की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही, आपके होंठ सर्दी से बचे रहेंगे। लेकिन अगर आपको कोई भी प्रॉब्लम है, तो पैच टेस्ट जरूर करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इसे भी पढ़े: इन तरीकों से घर पर बनाएं टिंटेड लिप बाम

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP