जब हम बाहर जाने के लिए तैयार होते हैं, तो हम अपने लिए अच्छे कपड़े चुनते हैं, उसके साथ मैचिंग शूज और बैग्स पर ध्यान देते हैं। लेकिन हम अपनी गुड स्मेल और बैड स्मेल पर ध्यान नहीं देते हैं। शायद किसी के लिए सबसे बड़ा टर्न ऑफ तब होता है जब उस व्यक्ति को अच्छी गंध नहीं आती है। यह अत्यधिक पसीने या व्यक्तिगत स्वच्छता की कमी के कारण हो सकता है। आप चाहे कितना भी महंगे से महंगा परफ्यूम खरीद लें, अगर आप उसे सही तरह से लगाने का तरीका नहीं जानती हैं तो आपको शिकायत रहेगी ही कि आपका परफ्यूम दिनभर नहीं रहता।
आमतौर पर लड़कियां अपने कपड़ों के ऊपर ही या फिर अंडर आर्म्स में परफ्यूम लगाती हैं। मगर आपको सही पॉइंट्स भी पता होने चाहिए। अच्छी महक न केवल आकर्षक होती है, बल्कि किसी पर अच्छा पहला प्रभाव डालने के लिए और अपने बारे में अच्छा महसूस करने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। पूरे दिनभर महकने के लिए आपको किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए, इस लेख में जानें।
रोल-ऑन परफ्यूम का इस्तेमाल करें
परफ्यूम स्प्रे का उपयोग करने के बजाय रोल-ऑन परफ्यूम का विकल्प चुनें। रोल-ऑन परफ्यूम उन सटीक बिंदुओं को लक्षित करने में प्रभावी है जहां आप सुगंध चाहते हैं। लगभग हर परफ्यूम का अब रोल-ऑन संस्करण होता है और यह कोलोन की बोतल से भी अधिक किफायती होता है।
पल्स पॉइंट्स को लक्षित करें
कुछ लोग ऊपर से नीचे तक परफ्यूम में नहाते हैं और सोचते हैं कि इससे खुशबू दिन भर बरकरार रहेगी। मगर ऐसा नहीं होता है। आपको कुछ पल्स पॉइंट्स ध्यान रखने की जरूरत है। वो पॉइंट्स जहां आप लंबे समय तक खुशबू के लिए परफ्यूम लगानी चाहिए वो हैं- कलाई, आपकी पीठ, आपकी कोहनी और आपके घुटनों के पीछे का हिस्सा शामिल है।
इसे भी पढ़ें :घर पर इस तरह बनाएं अपना मनपसंद परफ्यूम
मॉइश्चराइज करें
नहाने के बाद बाहर निकलने के कुछ देर बाद आप अपनी त्वचा को मॉइश्चराइज तो करती होंगी। इससे आपकी त्वचा हाइड्रेट रहती है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि परफ्यूम की खुशबू दिन भर रहे, तो फिर इसे लगाना और भी जरूरी है। खुशबू को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अपने पूरे शरीर पर एक सेंटेड मॉइश्चराइजर लगाएं।
इसे भी पढ़ें :अगर देर तर बिखेरनी है खुशबू तो परफ़्यूम ख़रीदने से पहले इन बातों का रखें ख़्याल
परफ्यूम खरीदते वक्त परफ्यूम की खुशबू पर भी ख़ास ध्यान दें।इन तरीकों को ध्यान में रखकर आप पूरे दिन महकेंगी। उम्मीद है आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही ब्यूटी टिप्स पाने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों