herzindagi
image

दुर्गा पूजा लुक में चार चांद लगा देंगे ये 3 लिपस्टिक शेड्स, आप भी करें ट्राई

मेकअप लुक तभी कंप्लीट होता है, जब आप होंठों पर लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स को अप्लाई करते हैं। इससे आपको पता चलता है कि किस कलर को लगाने से आपके होंठों की खूबसूरती दोगुनी हो जाएगी।
Editorial
Updated:- 2024-10-03, 18:15 IST

लिपस्टिक लगाना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन लुक तभी अच्छा लगता है जब आप अपने स्किन टोन के हिसाब से सही कलर को अप्लाई करते हैं। लेकिन अगर कोई खास ओकेजन या त्योहार होता है तो आपको लिपस्टिक कलर हमेशा आउटफिट के कलर को ध्यान में रखते हुए लेना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद ही लुक अच्छा लगता है। दुर्गा पूजा शुरू होने वाली है। ऐसे में आप अपने मेकअप लुक को परफेक्ट बनाने के लिए कुछ अलग और डिफरेंट कलर को अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपके होंठ भी सुंदर नजर आएंगे। साथ ही, आपका दुर्गा पूजा लुक भी सुंदर लगेगा।

वाइन कलर लिपस्टिक

Wine colour lipstick

आपका दुर्गा पूजा लुक अच्छा तभी लगेगा। जब आप सही कलर की लिपस्टिक को चूज करें। ऐसे में अगर आप लाइट कलर के कपड़ों को स्टाइल कर रही हैं या पर्पल की शेड वाले कपड़ों को पहन रही हैं, तो इसके साथ आप वाइन कलर की लिपस्टिक को लगा सकती हैं। यह लिपस्टिक लगने के बाद अच्छी लगेगी। साथ ही, इससे आपके होंठ भी सुंदर दिखाई देंगे। इसके लिए आप मैट के साथ-साथ लिक्विड लिपस्टिक में भी इस शेड को खरीदकर अप्लाई कर सकती हैं। यह होंठों पर लगने के बाद मेकअप लुक को परफेक्ट बनाएगी।

रेड लिपस्टिक शेड

Red lipstick shades

त्योहारों पर खूबसूरत दिखने के लिए आप मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक को अप्लाई कर सकती हैं। इस तरह की लिपस्टिक में आपको हर तरह के रेड कलर मिल जाएंगे। जिसे आप अपने आउटफिट से मैच करके अप्लाई करें। दुर्गा पूजा में जानें के लिए आप इस कलर की लिपस्टिक को मैट से लेकर लिक्विड हर तरह में खरीद सकती हैं और इसे लगाकर अपना मेकअप लुक कंप्लीट कर सकती हैं। लेकिन लिपस्टिक को आपको हमेशा ब्रांड से ही खरीदना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट हो सकते हैं ये 5 रेड लिपस्टिक शेड्स

लाइट शेड वाली लिपस्टिक

Light shade lipstick

अगर आपको दुर्गा पूजा में लगाने के लिए लाइट शेड वाली लिपस्टिक चाहिए, तो इसके लिए आप लाइट शेड को चूज कर सकती हैं। लाइट शेड में आपको कई सारे अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसे अप्लाई करके आप अपना लुक परफेक्ट बना सकती हैं। इसमें आपको लाइट ऑरेंज, पीच, पिंक और लाइट ब्राउन जैसे कई सारे शेड्स मिल जाएंगे। जिसे आप मैट या ग्लॉसी में खरीदकर होंठों पर लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Best Lipstick: ये 5 रेड लिपस्टिक शेड करेंगे सभी को सूट, स्किन लगेगी ज्यादा ग्लोइंग

इस बार दुर्गा पूजा लुक को कंप्लीट करने के लिए इन लिपस्टिक शेड्स को अप्लाई करें। इससे आपके होंठ भी सुंदर दिखाई देंगे। साथ ही, आपका लुक भी अच्छा लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।