कहते हैं कि पराया देश हर किसी को रास नहीं आता है। कई बार विदेश जाने के बाद व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में व्यक्ति को यह लगने लगता है कि उसके घर में ही कोई ना कोई वास्तु दोष है। हालांकि, जो लोग विदेश में रहते हैं, वे अक्सर किराए के मकान में रहते हैं। ऐसे में किराए के मकान में किसी भी तरह की तोड़-फोड़ करना संभव नहीं होता है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि वह अपने आसपास की नेगेटिविटी के कारण परेशान होने लगे।
अगर आप चाहें तो किसी भी तरह की तोड़-फोड़ के बिना भी अपने घर व आसपास के वास्तु दोष को ठीक कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको कुछ ऐसे ही वास्तु उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप विदेश में तोड़-फोड़ के बिना ही वास्तुदोष को ठीक कर सकते हैं-
बन्दनवार का करें इस्तेमाल
घर के वास्तुदोषको ठीक करने के लिए मल्टीकलर बन्दनवार का इस्तेमाल करें। यूं तो विदेशों में स्टोर पर यह आपको मिल जाएगी। लेकिन अगर नहीं मिलती है तो आप इसे खुद ही बना लें। कोशिश करें कि इसमें सभी तरह के रंगों का इस्तेमाल किया गया हो। इस बन्दनवार को आप अपने घर के मुख्य द्वार पर अवश्य लगाएं। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है।
इसे भी पढ़ें:Vastu Tips For Attached Bathroom: घर में एक साथ हैं बाथरूम और टॉयलेट तो वास्तु के इन नियमों का करें पालन
उत्तर में रखें पानी
विदेशो में घर थोड़ा अलग तरह से बने होते हैं। आपका घर चाहे किसी भी दिशा में बना हो, आप कंपास की मदद से अपने घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा चेक करें। इस दिशा में पीने का पानी, पानी का कोई बर्तन, बोतल, घड़ा या फाउंटेन आदि अवश्य रखें। इससे भी घर में पॉजिटिविटी आती है और वास्तु दोष दूर होता है। विशेष तौर से, इससे व्यक्ति को धन लाभ मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इन पेड़ों को हटाएं
घर की नेगेटिविटी को दूर करने के लिए आप अपने आसपास की नेगेटिविटी को भी दूर करें। इसके लिए, अगर आपके घर के अंदर या लॉन एरिया में कोई सूखा पेड़ या पौधा हो तो उसे हटा दें। इसके अलावा, अपने घर में कैक्टस या अन्य कांटेदार पौधे को ना लगाएं।
सी-सॉल्ट का लगाएं पोंछा
कई बार ऐसा होता है कि व्यक्ति को यह तो महसूस होता है कि उसके घर में नेगेटिविटी है। लेकिन उसे यह समझ नहीं आता है कि किस जगह के वास्तु दोष के कारण उसके जीवन पर असर पड़ रहा है। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय होता है कि आप अपने पूरे घर में सी-सॉल्ट का पोंछा लगाएं। इससे विदेश में आपको घर में तोड़-फोड़ करने की जरूरत नहीं होगी। साथ ही साथ, घर का वास्तुदोष भी दूर होगा।
इसे भी पढ़ें:घर का करना है मेकओवर तो पौधों की मदद से करें सजावट
खोल दें दरवाजे
अगर आप अपने घर के वास्तुदोष को ठीक करने के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी भी चाहते हैं तो ऐसे में सुबह उठने के बाद अपने घर के सभी खिड़की व दरवाजे खोल दें। इससे ना केवल सुबह की ताजी हवा घर में आती है, बल्कि नेचर की पॉजिटिव वाइब्रेशन घर में आती है। कोशिश करें कि आप पूर्व व उत्तर दिशा की खिड़की व दरवाजों को थोड़ा अधिक देर तक खुला रखें। जबकि दक्षिण व पश्चिम दिशा की खिड़की व दरवाजों को थोड़ा जल्दी भी बंद किया जा सकता है।
तो अब आप भी ये छोटे-छोटे उपाय अपनाएं और विदेश में रहते हुए बिना किसी तोड़-फोड़ के अपने घर के वास्तुदोष को ठीक करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों