Vastu Tips: क्या आप जानती हैं शंख रखने का सही स्थान क्या है? इस दिशा में रखने से मिलते हैं अनगिनत फायदे

घर के मंदिर में शंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सदैव खुशहाली बनी रहती है। यदि आप इसे वास्तु के नियमों का ध्यान रखते हुए स्थापित करें तो इसके पूर्ण लाभ हो सकते हैं। 

 

conch shell vastu tips for home

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हर चीज एक निश्चित दिशा और स्थान पर रखनी चाहिए। जिस प्रकार पूजा और इससे जुड़ी सामग्रियों के लिए एक स्थान निर्धारित होता है। उसी तरह से घर के मंदिर से लेकर उसमें रखी कोई भी चीज वास्तु के नियमों के अनुसार रखने से आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इन्हीं में से एक चीज है शंख। घर के मंदिर या किसी अन्य स्थान पर शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है और यह वास्तु नियमों के अनुरूप भी होता है।

यदि हम शंख को सही दिशा में रखते हैं और इसके लिए सही स्थान का चुनाव करते हैं तो आपको इसके पूरे लाभ मिलते हैं। सही दिशा में शंख रखने से इसके सकारात्मक प्रभाव बढ़ सकते हैं और यह आपके घर में सद्भाव ला सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि आपको शंख घर के किस स्थान और दिशा में रखना चाहिए जिससे यह पूर्ण सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करे।

क्या शंख रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा ठीक है

placing shank at home vastu tips

यदि हम वास्तु की माने तो शंख रखने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा को सबसे शुभ माना जाता है। दरअसल यह दिशा जल से संबंधित होती है और इस पर ईश्वर का का शासन होता है। मुख्य रूप से इस दिशा को देवताओं की दिशा ही माना जाता है और इस स्थान पर शंख रखने से समस्त देवताओं का आशीष मिलने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी सुचारु रहता है। उत्तर-पूर्व दिशा में शंख रखने से व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है। घर में शांति आती है और आस-पास का वातावरण शुद्ध होता है।

इसे जरूर पढ़ें: दिन के अनुसार शंख से जरूर करें ये उपाय, बनी रहेगी समृद्धि

क्या पूर्व दिशा शंख रखने के लिए ठीक है

पूर्व दिशा उगते सूरज से जुड़ी होती है और यह हमेशा से ही नई शुरुआत, विकास और समृद्धि का प्रतिनिधित्व करती है। घर की पूर्व दिशा में शंख रखने से स्पष्टता, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यही नहीं इस दिशा में शंख रखने से उगते सूरज का आशीर्वाद भी आपको मिलता है, जिससे शंख और सूर्य की ऊर्जा के मिलने से कई गुना ऊर्जा का विकास होता है।

क्या पश्चिम दिशा में शंख रखना ठीक है

where to place shankh at home

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पश्चिम दिशा स्थिरता और मजबूती का प्रतीक है। इस दिशा में शंख रखने से जीवन में स्थिरता और संतुलन आता है। यह दिशा नकारात्मक प्रभावों से बचाव करती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह सुनिश्चित करती है।

पश्चिम दिशा में शंख रखने से आपके जीवन में स्थिरता और मजबूती बनी रहती है। यह दिशा आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं में संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। इस दिशा में शंख रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का वातावरण बनता है।

शंख को हमेशा पश्चिम दिशा में रखने से आपको नकारात्मक प्रभावों से बचाव मिलता है। यह दिशा आपको मानसिक और शारीरिक मजबूती प्रदान करती है। शंख की ध्वनि से घर के वातावरण में शुद्धता आती है, जिससे आपके मन और मस्तिष्क को शांति मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: Expert Tips: घर में रखती हैं शंख तो नियमित करें इसकी पूजा, जानें शंख रखने के नियम

क्या उत्तर दिशा में शंख रखना ठीक है

is it good to place shankh at home

उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है, जो वित्तीय समृद्धि और विकास का प्रतीक है। यदि आप घर के मंदिर में या किसी अन्य स्थान पर इस दिशा में शंख रखते हैं, तो यह आपके घर में धन को आकर्षित करता है और आर्थिक स्थिरता में सुधार लाता है।

इस दिशा में शंख रखने से शंख की ऊर्जा से घर में सकारात्मकता फैलती है, जिससे वित्तीय स्थायित्व बढ़ता है। शंख की उपस्थिति से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। उत्तर दिशा में शंख रखने से न केवल धन का आगमन होता है, बल्कि यह आपके आर्थिक जीवन को भी संतुलित और स्थिर बनाता है।

क्या दक्षिण दिशा में शंख रखना ठीक है

यदि हम दक्षिण दिशाकी बात करते हैं तो इस दिशा में शंख या कोई भी पूजा की सामग्री न रखने की सलाह दी जाती है। यह दिशा यम की दिशा मानी जाती है और उसे पितरों से जोड़ा जाता है। इसी वजह से इस दिशा में शंख न रखने की सलाह दी जाती है।

वास्तु के अनुसार घर में शंख रखने के फायदे

  • ऐसा माना जाता है कि शंख की ध्वनि से वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। रोजाना शंख बजाने से आपके घर में सकारात्मक और शांत वातावरण बन सकता है।
  • सही वास्तु दिशा में दक्षिणावर्ती शंख रखने से धन, समृद्धि और सौभाग्य को आकर्षित किया जा सकता है।
  • उत्तर-पूर्व दिशा में शंख रखने से आपके घर में आध्यात्मिक विकास बढ़ सकता है, शांति आ सकती है और नकारात्मक प्रभावों से बचाव हो सकता है।

यदि आप घर में शंख रखती हैं तोवास्तु के अनुसार इसे सही दिशा में रखने की सलाह दी जाती है जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images:Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP