(bitter gourd at home) ज्योतिष शास्त्र में पेड़-पौधों के बारे में विशेष रूप से बताया गया है। ऐसा कहा जाता है कि इनकी पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और ग्रहदोष से भी छुटकारा मिल सकता है। वहीं कई लोग घर में कई तरह के पेड़-पौधे लगाते हैं, जो शुभ और अशुभ माना जाता है। अगर अनजाने में गलत पेड़-पौधे लगाया जाए, तो इससे व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में सवाल है कि क्या घर में करेले का पौधा लगा सकते हैं या नहीं?
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
करेले का पौधा घर में न लगाएं (Do not plant bitter gourd plant at home)
करेला कड़वी सब्जी मानी जाती है और इससे निकलने वाली ऊर्जा भी नकारात्मक होती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि करेले का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है और व्यक्ति को अशुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
घर के बाहर लगा सकते हैं करेले का पौधा (Bitter gourd plant can be planted outside the house)
घर के बाहर करेले का पौधा लगाया जा सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर की दक्षिण दिशा की तरफ यह पौधा नहीं लगा होना चाहिए। इससे घर में परिवार के सदस्य कभी खुशहाल नहीं रहते हैं और हमेशा घर में कलह-क्लेश होता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
करेले का पौधा आर्थिक स्थिति कर सकता है कमजोर (Bitter gourd plant can weaken financial condition)
ऐसी मान्यता है कि घर में करेले का पौधा लगाने से इसका असर आर्थिक स्थिति पर पड़ता है और व्यक्ति को कर्ज (कर्ज मुक्ति उपाय) संबंधित परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें कि करेले के पौधे को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - घर की दक्षिण दिशा में जरूर लगाएं ये पौधे, कभी नहीं होगी धन की कमी
करेले के पौधे से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज (Goddess Lakshmi may get angry with the bitter gourd plant)
घर में करेले का पौधा लगाने से माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति के जीवन में कभी धन का आगमन नहीं होता है और खर्च बढ़ने लग जाते हैं। इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि घर में कभी भी करेले का पौधा न लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें - Vastu Tips: घर में मौजूद ये 5 स्थान पेड़ पौधे लगाने के लिए हैं शुभ
करेले के पौधे से मिल सकते हैं अशुभ फल (Bitter gourd plant can yield inauspicious results)
घर में करेले का पौधा लगाने से व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं इससे व्यक्ति का मान-सम्मान प्रभावित हो सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों