Dhanteras Vastu Tips: धनतेरस के दिन आजमाएं वास्तु के ये 6 उपाय, पूरे साल बनी रहेगी समृद्धि

धनतेरस के पर्व में आपके कुछ वास्तु उपाय घर में खुशहाली लाने में मदद करते हैं। अगर आप वास्तु के अनुसार इन उपायों को आजमाती हैं तो धन लाभ के साथ आपके घर की समृद्धि बनी रहती है। 

dhanteras vastu remedies for money

धनतेरस का पर्व हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत मायने रखता है और इस दिन कुबेर भगवान के साथ माता लक्ष्मी का पूजन करने का विधान है। मान्यता है कि यदि आप इस दिन वास्तु के अनुसार घर की सजावट करती हैं और वास्तु नियमों का पालन करती हैं तो समृद्धि बनी रहती है।

इस दिन मुख्य द्वार की सजावट से लेकर घर के मंदिर तक के लिए वास्तु का ध्यान रखा जाता है जिससे खुशहाली बनी रहती है। इस दिन के लिए जहां सबसे अच्छे रंग पीले और नारंगी को माना जाता है और इन्हीं रंगों से घर को सजाने की सलाह दी जाती है।

मान्यता है कि धनतेरस के दिन सही चीजों की खरीदारी, शुभ मुहूर्त में किया गया पूजन और वास्तु के कुछ नियमों का पालन आपके जीवन में समृद्धि के द्वार खोलने में मदद करता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें कि आपको धनतेरस के दिन कौन से वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए।

धनतेरस के दिन मुख्य द्वार का वास्तु

dhanteras vastu for main gate

यदि आप धनतेरस के दिन मुख्य द्वार पर स्वास्तिक जैसे चिह्न बनाती हैं और इस स्थान पर कुछ सजावटी पौधे लगाती हैं तो आपके घर में समृद्धि बनी रहती है। मुख्य द्वार को आप किसी भी असुविधा से मुक्त करें और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होने दें।

यदि आप मुख्य द्वार पर जूते या चप्पलें रखती हैं तो इसे तुरंत हटा लें। आप इस जगह पर पानी से भरा एक कांच का कटोरा रखें जिसमें ताजे फूल रखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर के भीतर सदैव बना रहता है।

धनतेरस में घर के भीतर के लिए वास्तु टिप्स

धनतेरस के दिन आपको घर के अंदर पूर्वोत्तर कोने में कांच के बर्तन में पानी भरकर रखना चाहिए जिसमें रंग-बिरंगे फूल डालने चाहिए। आप घर के भीतर भी रंगोली बना सकती हैं और घर के भीतर आग्नेय कोण में मिट्टी के दीये जलाकर रखें।

घर के हर एक कोने में धनतेरस के दिन से ही दीपक जलाने चाहिए और मुख्य द्वार पर मिट्टी के दो बड़े दीपक लगाएं। धनतेरस के दिन को ही दिवाली के उत्सव का आरंभ माना जाता है, इसलिए इस दिन दीपक प्रज्वलित करने की सलाह दी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन? जानें रसोई में रखने के वास्तु नियम

वास्तु के अनुसार दिवाली उपहार

what to gift on dhanteras

वास्तु के अनुसार, अलग-अलग उपहार अनोखी ऊर्जा लेकर आते हैं। कपड़े देने से रिश्ते मजबूत होते हैं और धातु की वस्तुएं वित्तीय भाग्य ला सकती हैं। अपने बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के बजाय कागज़ की चीज़ें उपहार में दें क्योंकि उन्हें शिक्षा के लिए भाग्यशाली माना जाता है।

वास्तु में पेंटिंग और क्रिस्टल भी दिवाली के बेहतरीन उपहार हैं। अपने घर के पूर्वी कोने में क्रिस्टल रखें। वास्तु मान्यताओं के अनुसार प्राचीन उपहार देने से बचें।

धनतेरस पर घर की उत्तर दिशा में करें ये वास्तु उपाय

घर की उत्तर दिशा का संबंध धन के देवता कुबेर से होता है। इसलिए, इस क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना चाहिए। इस स्थान पर आपको कोई भी भारी सामान जैसे फर्नीचर आदि रखने से बचना चाहिए।

धनतेरस के दिन यदि आप उत्तर दिशा को साफ-सुथरा रखती हैं और इसे रोशनी से सुसज्जित करती हैं तो आपके जीवन में धन का सही आगमन होने लगता है और यह दिशा धन को आकर्षित करने की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में आप धनतेरस के दिन जेड प्लांट लेकर रख सकती हैं।

धनतेरस पर वास्तु के अनुसार बनाएं रंगोली

dhanteras rangoli vastu tips

मान्यता है कि दिवाली के दिन रंगोली जरूर बनानी चाहिए, लेकिन यदि हम वास्तु की मानें तो धनतेरस के दिन भी रंगोली बनाकर उसमें दीपक जलाना चाहिए, जिससे आपके घर में धन का आगमन सुचारू रूप से बना रहे।

कोशिश करें कि रंगोली को आप ताजे फूलों से सजाएं। इससे यदि आपके घर में कोई भी व्यक्ति बुरी भावना के साथ प्रवेश करता है तो उसका आपके घर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होता है। रंगोली के लिए कभी भी स्टिकर का उपयोग न करें और रंगोली डिजाइन में स्वस्तिक या ओम बनाने से बचें। अपने घर के पूर्वी कोने में धनतेरस के दिन क्रिस्टल रखें।

इसे जरूर पढ़ें: Dhanteras 2023: पंडित जी से जानिए धनतेरस की पूजा सामग्री

धनतेरस पर वास्तु के अनुसार दें उपहार

वास्तु के अनुसार आपको दिवाली के उत्सव में उपहार देने चाहिए। अपनों को उपहार में कपड़े देने से रिश्ते मजबूत होते हैं और अगर आप कोई मेटल जैसे सिल्वर या गोल्ड उपहार में देती हैं तो इससे रिश्तों के साथ आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है।

यदि आप धनतेरस के दिन वास्तु के ये विशेष उपाय आजमाती हैं तो आपके घर में पूरे साल खुशहाली बनी रहती है और सभी वास्तु दोषों से मुक्ति मिलती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP