Astro Significance: दिवाली महापर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है। धनतेरस के दिन कुबेर देव और मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।
इस साल धनतेरस 11 नवंबर, दिन शनिवार को पड़ रही है। धतेरस पर्व से जुड़ी कई मान्यताएं हैं जिनका अपना खासा महत्व माना जाता है।
इन्हीं में से एक है इस दिन बर्तन खरीदने की परंपरा। मान्यता है कि धनतेरस के दिन बर्तन जरूर खरीदने चाहिए। यह बहुत शुभ होता है।
ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर क्यों खरीदे जाते हैं धनतेरस के दिन बर्तन और क्या है इसके लाभ।
धनतेरस 2023 बर्तन खरीदने का महत्व (Dhanteras 2023 Significance of Buying Utensils)
- धनतेरस का दिन धनवंतरी भगवान और मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) को समर्पित होता है। इस दिन खरीदारी करने का विषेश महत्व माना जाता है।
- यूं तो धनतेरस के दिन सोना, चांदी, नया वाहन खरीदने आदि भी खरीदे जाते हैं लेकिन बर्तन की खरीदारी अत्यधिक शुभ होती है।
- कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्नों की उत्पत्ति हुई थी। उनमें से एक मां लक्ष्मी थीं जो स्वर्ण कलश के साथ आई थीं।
- इसलिए इस दिन धन-संपदा की चीजें खरीदना शुभ मानते हैं। इस दिन खरीदा गया स्वर्ण या वाहन दोगुना फल प्रदान करता है।

- वहीं, 14 रत्नों में से एक धनवंतरी भगवान भी थे जिनके पास अमृत से भरा हुआ कलश था। अमृत आयुर्वेदिक दिव्य पेय जल था।
- मान्यता है कि धनवंतरी भगवान (भगवान को भोग क्यों लगाते हैं) धनतेरस के दिन लोगों को धन ही नहीं बल्कि अच्छा स्वास्थ्य भी देते हैं। बीमारी दूर करते हैं।
- इसलिए यह माना जाता है कि धनतेरस के दिन नया बर्तन खरीदकर घर की रसोई में उसमें जल भरकर रखना चाहिए।
- यह बर्तन अमृत के समान माना गया है। धनवंतरी भगवान की पूजा के बाद इसी बर्तन में में से जल भी पीना चाहिए।
- ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है और स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। घर में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का आगमन होता है।
अगर आप भी धनतेरस के दिन बर्तन खरीदते हैं तो यहां इस लेख के माध्यम से आइये जानते हैं कि क्या है इस दिन बर्तन खरीदने का महत्व और क्या है इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों